मुंबई इंडियंस ने बनाया IPL में बड़ा इतिहास, राजस्थान रॉयल्स को रौंदकर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

IPL 2025 RR VS MI: मुंबई इंडियंस ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में बड़ी जीत हासिल की है। रेयान रिकल्टन और रोहित शर्मा के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के तूफान से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को राजस्थान रॉयल्स को 100 रन से हराकर लगातार छठी जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका के शीर्ष पर जगह बनाई और प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। शुरुआती पांच मैच में चार हार के साथ शुरुआत करने वाले मुंबई के 11 मैच में सात जीत से 14 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। रॉयल्स की टीम इतने ही मुकाबलों में छह अंक के साथ आठवें स्थान पर है और प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

IPL 2025 में रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत
top 5 largest margin win by run in ipl history mumbai indians rcb kkr IPL  इतिहास में रनों के लिहाज से 5 सबसे बड़ी जीत, मुंबई इंडियंस ने इस सीजन का बनाया  रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस ने बुधवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में बड़ी जीत हासिल की। एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 17वें ओवर में 117 रन पर सिमट गई। इस तरह मुंबई ने 100 रन से यह मैच जीत लिया। रनों के अंतर के लिहाज से आईपीएल 2025 की यह सबसे बड़ी जीत है।

राजस्थान की दूसरी सबसे बड़ी हार

यह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार है। राजस्थान की रनों से लिहाज से सबसे बड़ी हार बेंगलुरु के खिलाफ आई थी, जब 2023 सीजन में उन्हें 112 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

मुंबई की तीसरी सबसे बड़ी जीत

मुंबई की आईपीएल में रनों से लिहाज से सबसे बड़ी जीत दिल्ली के खिलाफ 2017 में आई थी, जब उन्होंने 146 रनों से मुकाबला जीता था इसके बाद उसने 2018 में कोलकाता को 102 रनों से हराया था।

रोहित शर्मा ने किया कमाल

मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए रोहित 6,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए 231वीं पारी खेलते हुए यह रिकॉर्ड बनाया। वह मुंबई के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने और सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार जीतने जैसे कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को पांच आईपीएल खिताब भी जिताए हैं।

रोहित शर्मा अब लीग के इतिहास में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने सुरेश रैना और एमएस धोनी जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है।

Scroll to Top