गर्मियों में औषधि का काम करती है ये पत्तियां, 30 दिन में शरीर में दिखेंगे कई बदलाव

Health benefits of Neem Leaves: नीम के पेड़ के तो कई सारे फायदे है, जो हर किसी को पता है। नीम का पेड़ हवा को फिल्टर करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नीम के पेड़ की पत्तियों से लेकर इसकी टहनियां तक इंसानी शरीर के लिए काफी लाभकारी होती हैं। यहां कई चीजों में नीम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद मे भी नीम के पत्तों का काफी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इसमें कई गुण पाए जाते है, जो आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। आइए हम आपको बताते है नीम के पत्ते खाने के फायदे।

7 Amazing benefits of Neem Oil for skin, hair and health

 

वेट लॉस (Weight Loss)

नीम की पत्तियां वजन कम करने में मदद करती हैं। यह शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा को कम करने में मदद करती है और वजन को नियंत्रित करने में मदद करती है। अगर किसी को कलस्ट्रेाल की दिक्कत है तो नीम की पत्तियां सुबह उठकर खाले। यह बैड कलस्ट्रोल को खत्म करने में काफी मददगार है।

फेस ग्लो (Face Glow)

नीम की पत्तियां अगर आप रेगुलर खाते हैं तो आपके चेहरे पर चमक बढ़ने लगती है। नीम की पत्तियां आपके पाचन को सुधारने में मदद करती हैं। यह त्वचा में मौजूद विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करती है और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाती है। यही कारण है कि कई साबुन कंपनियां अपने साबुन और फेस वॉश में नीम की पत्तियां होने का दावा करते हैं।

ब्लड प्यूरीफायर (Blood Purifier)

अगर आप सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाकर खाते हैं तो यह आपके ब्लड को साफ करने में अहम भूमिका निभाती है। नीम की पत्तियां आपके पेट के लिए भी काफी लाभकारी होती हैं। यह खून को साफ करने में मदद करती हैं। खून साफ होता है तो चेहरे की चमक भी बढ़ जाती है।

Scroll to Top