“रीहीट फूड” कहीं आपकी जान न लेले?, सावधान! खाना दोबारा न करें गरम | REHEAT FOOD | JTV

Tips For Diet: आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के वजह से लोग खाना बनाकर रख लेते हैं और फिर उसे गर्म करके खाते हैं। वहीं कई बार बची हुई चीजों को हम फ्रिज में स्टोर कर के रख देते हैं और गर्म करके दोबारा खा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों को दोबारा गर्म करके खाना आपकी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। माइक्रोवेव, गैस स्टोव या अवन का इस्तेमाल करके हम बासी या ठंडा खाना गर्म करते हैं, लेकिन अगर सही तरीके से फूड रीहीट न किया जाए, तो ये सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे वो फूड आइटम्स जिनको दोबारा गर्म करके खाना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है।

राइस (Rice)

चावल एक ऐसी चीज है जिसे लोग अक्सर दोबारा गर्म कर के खा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। चावल को दोबारा गर्म करके खाने से फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है।

How to Reheat Rice — The Mom 100

मशरूम (Mushroom)

मशरूम काफी हेल्दी फूड में आता है। इसके सेवन से कई तरह के फायदे होते हैं। मशरूम में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है लेकिन इसे पकाने के तुरंत बाद ही खाना चाहिए। कभी भी मशरूम से बनी चीजों को दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए। इससे उसका प्रोटीन खत्म हो जाता है और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है।
Organic Button Mushroom

चाय (Tea)

अगर चाय बनाकर ज्यादा देर तक छोड़ देते हैं और फिर गर्म करके पीते हैं, तो अपनी इस आदत को तत्काल बदल लीजिए। चाय ठंडा होने के बाद उसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा फफूंदी-बैक्टीरिया भी पनप जाते हैं, जो सेहत को बुरी तरह नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। दोबारा गर्म करके चाय पीने से पेट में खराबी, उल्टी, दस्त, ऐंठन और पाचन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Reheating Tea: ठंडी चाय को गर्म करके पीना सेहत के लिए है हानिकारक, फौरन बदलें आदत | Moneycontrol Hindi

चिकन और मीट (Chicken And Meat)

मीट और चिकन में प्रोटीन होता है, जो दोबारा गर्म करने पर रबर जैसा हो जाता है और पचने में मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, इनमें बैक्टीरिया भी पनप सकते हैं, जो दोबारा गर्म करने पर बढ़ जाते हैं।
Can You Cook Chicken and Beef Together? (FAQ) | Let's Foodie

Scroll to Top