Charanjit Singh Channi : सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर चरणजीत चन्नी ने दी सफाई, बोले- मैंने कोई सबूत नहीं मांगे

Charanjit Singh Channi News : कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनके एक बयान से देश की सियासत गर्मा गई है। चरणजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हुए कहा कि “पाकिस्तान में हमने सर्जिकल स्ट्राइक की, लेकिन किसी को नहीं पता चला, कहीं कुछ नहीं दिखाई दिया।” हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दी।

सर्जिकल स्ट्राइक पर फिर उठे सवाल

सर्जिकल स्ट्राइक पर अपने बयान पर पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि, “आज सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में कुछ भी नहीं है। इसका सबूत नहीं मांगा जाता है, और मैं भी नहीं मांग रहा हूं। मैं जो कह रहा हूं वह यह है कि इसे भटकाने की कोशिश मत करो। यह एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। तू इधर उधर की बात मत कर, बता कि काफिला लूटा क्यों? जो निर्दोष पर्यटक मारे गए, उनसे पूछा गया अपने धर्म-देश के बारे में और वे परिवार आज न्याय चाहते हैं। हम हर तरह से सरकार के साथ हैं।”

चरणजीत सिंह चन्नी ने मांगा सरकार से सबूत

चरणजीत सिंह चन्नी ने आगे कहा कि “मुझे आज तक पता नहीं चला कि सर्जिकल स्ट्राइक कहां हुई थी, उस समय कहां लोग मारे गए थे और पाकिस्तान में यह कहां हुआ था। अगर हमारे देश में बम गिराया जाए तो क्या हमें पता नहीं चलेगा? उनका कहना है कि उन्होंने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की. कुछ नहीं हुआ था. कहीं भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं दिखी. किसी को पता नहीं चल। मैंने हमेशा (सबूत) मांगा है।’ लेकिन आज लोगों के घावों पर मरहम लगाने की जरूरत है। हम उनसे कुछ करने की मांग करते हैं।’ लोगों को बताएं कि वे पहलगाम आतंकवादी हमले के अपराधी कौन हैं और उन्हें दंडित करें।”

भाजपा ने किया पलटवार

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पलटवार करते हुए कहा, “कांग्रेस ने फिर भारतीय वायुसेना पर सवाल उठाए हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बार फिर कहा है कि उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक पर भरोसा नहीं है और उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत चाहिए। कांग्रेस पार्टी, गांधी परिवार, राहुल गांधी की यह कैसी मानसिकता है कि वे सेना, भारतीय वायुसेना पर सवाल उठाते रहते हैं? … पाकिस्तान खुद कह रहा है कि भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक करके बहुत नुकसान पहुंचाया है… चरणजीत सिंह चन्नी ने फिर गांधी परिवार की गंदी राजनीति और गंदी मानसिकता को दिखाया है जो हमेशा सेना पर सवाल उठाते हैं और सेनाओं का मनोबल गिराते हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं।”

 

 

 

 

 

Scroll to Top