Pakistan Defense Minister: पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने फिर दी गीदड़भभकी, बोले “बांध बना तो हमला तय…”

Pakistan Defense Minister Khawaja Asif : पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच पाकिस्तान का तरफ से भारत को कई खोखली धमकियां दी जा रही हैं। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में भारत को एक बार फिर गीदड़भभकी दी है। पाकिस्तान की तरफ से भारत को दी जा रही खोखली धमकियों का सिलसिला फिलहाल रूकने के नाम नहीं ले रहा है।

पाकिस्तान के रक्षामंत्री की गीदड़भभकी

भारत को युद्ध की धमकी देते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि “अगर भारत ने सिंधु नदी पर कोई बांध बनाया तो पाकिस्तान उस पर हमला कर देगा। हमला सिर्फ गोलियों  से नहीं होता, पानी रोकना भी भारत पर हमले के समान ही है।”

सिधु जल संधि को लेकर घमासान

बता दें कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को कटघरे मे खड़ा किया है। दोनों देशों के बीच के संबधों में काफी दरार आ गई है। 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व बैंक की मध्यस्थता से हुए Indus Waters Treaty को अब तक सफल समझोता माना गया है। इस संधि के तहत भारत को पूर्वी नदियों रावी, व्यास, सतलुज का नियंत्रण दिया गया था। वहीं पाकिस्तान को पश्चिमी नदियों सिंधु, झेलम, चिनाब पर अधिकार मिला था।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लिया एक्शन

भारत की तरफ से संधि को निलंबित करने के बाद पाकिस्तान लागातर विवादित बयान दे रहा है। 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया  है। सिंधु जल समझोते के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द और वाघा-अटारी बॉर्डर को बंद करने जैसे कई फैसले लिए हैं।

ख्वाजा आसिफ ने पहले भी दिया था बयान

गौरतलब हो कि ख्वाजा आसिफ ने पहले भी कहा था कि “भारत पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन हम भारत के साथ युद्ध नहीं करना चाहते हैं। अगर युद्ध के हालात बने तो पाकिस्तान भी उसका जवाब देगा।”

 

Scroll to Top