Sambhal : संभल के सीओ अनुज चौधरी का हुआ तबादला, सौंपी चंदौसी की जिम्मेदारी

Sambhal News : उत्तर-प्रदेश के संभल काफी समय से सुर्खियां बटोर रहा है। संभल के साथ-साथ सुर्खियों में रहने वाले सीओ अनुज चौधरी का तबादला कर दिया है। अनुज चौधरी को संभल से हटाकर चंदौसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह प्रशिक्षु आईपीएस आलोक भाटी संभल के नए क्षेत्राधिकारी बनाए गए हैं। वहीं बहजोई के सीओ रहे डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह को यातायात का जिम्मा सौंपा गया है।

सीओ अनुज चौधरी का हुआ तबादला

संभल में पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तर पर फेरबदल किया गया है। होली और ईद के बयान सुर्खियों में रहे सीओ संभल अनुज चौधरी का तबादला एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। त सीओ डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह को उनके पद से हटाकर यातायात प्रभारी बना दिया गया है। जबकी यातायात की जिम्मेदारी देख रहे संतोष कुमार को सीओ लाइन कार्यालय भेजा गया है। इन तबादलों को इलाके और विभाग एक संतुलन बनाए रखने के रूप में देखा जा रहा है।

अनुज चौधरी पर लगे कई आरोप

अमिताभ ठाकुर ने लगातार अनुज चौधरी पर नियमावलियों तथा वर्दी नियमावलियों के उल्लंघन का आरोप लगाया जा रहा है। उनपर पुलिसिंग तथा अपने कार्यों को जानबूझकर सांप्रदायिक रंग देने, सेवा नियमावलियों से इतर कार्य करने के कई आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि इन शिकायतों को बाद में रद्द कर दिया गया था, क्योंकि संभल में जुमा अलविदा, होली और ईद का त्योहार शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुआ था।
Scroll to Top