Anil Kapoor Mother Passed Away: अनिल कपूर की मां निर्मला कपूर का हुआ निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सेलेब्स

Anil Kapoor Mother Passed Away: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मला कपूर का निधन हो गया है। 2 मई 2025 शुक्रवार शाम को उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। उनके जाने से परिवार में शोक पसर गया है। 90 साल की निर्मल कपूर उम्र से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रही थीं। निर्मला कपूर ने सितंबर 2024 को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था।

हालांकि वो सोशल मीडिया पर भी कुछ समय तक एक्टिव थी, जिसमें उन्होंने परिवार संग फोटो शेयर करते नजर आई। आज यानि 3 मई को उनका अंतिम संस्कार है। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं और धीरे-धीरे बॉलीवुड सेलेब्स भी निर्मल कपूर की आखिरी दर्शन के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।

नहीं रही बॉलीवुड सेलेब्स निर्मल कपूर

बताया जा रहा है कि निर्मल कपूर पिछले कई महीनों से बीमारी थीं। कुछ वक्त से मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अब इस दुनिया में उनके न रहने से उनके तीनों बेटों समेत पूरा कपूर परिवार गमगीन है। बेटों के अलावा निर्मल कपूर अपने पोते-पोतियों अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, शनाया कपूर संग अन्य के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती थी।

भावुक दिखीं जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ दादी को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट के लिए रवाना हो चुकी हैं। इस दौरान वे काफी भावुक नजर आ रही है।

Scroll to Top