Omar Abdullah And PM Modi : PM मोदी से उमर अब्दुल्ला की मुलाकात, PAK के खिलाफ बनीं रणनीति!

Omar Abdullah And PM Modi Meeting : पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। दोनों की मुलाकात शनिवार 03 अप्रैल, 2025 को प्रधानमंत्री आवास पर हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक मीटिंग चली। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बातचीत हुई।

प्रधानमंत्री संग आधे घंटे चली बैठक

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला प्रधानमंत्री मोदी के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित करने और पाकिस्तान पर पड़ रहे उसके प्रभाव के बारे में काफी चर्चा की। इसके अलावा उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी को पर्यटकों तथा पर्यटन उद्योग के लिए स्थिति को स्थिर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। सीएम ने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध और पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर हमले को लेकर भारतिय सरकार को समर्थन का पुष्टि की।

CM उमर अब्दुल्ला का बयान

बता दें कि इस हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने कड़ा संदेश देते हुए कहा था कि “उनकी राजनीति इतनी ओछी नहीं है।” उन्होंने कहा कि इस त्रासदी के समय अपनी सरकार से हम जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग नहीं करेंगे।”

वहीं जम्मू-कश्मीर विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि “जम्मू-कश्मीर फिलहाल चुनी हुई सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। लेकिन इसके बावजूद मैं इस मौके का इस्तेमाल राज्य का दर्जा मांगने के लिए नहीं करना चाहता। मैं इस मौके पर केंद्र सरकार से इस तरह की मांग कैसे कर सकता हूं। क्या मेरी राजनीति इतनी सस्ती है? क्या मैं इन 26 लोगों की जान को इतना कम महत्व देता हूं? हमने पहले भी राज्य के दर्जे के बारे में बात की है। लेकिन अगर मैं इस समय केंद्र सरकार से यह मांग करता हूं,तो मेरे लिए इससे ज्यादा शर्म की बात नहीं है।”

पहलगाम आतंकी हमला

पहलगाम आतंकी हमला 22 अप्रैल 2025 को जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम की बैसरन घाटी में हुआ था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें से अधिकांश हिंदू पर्यटक थे। हमलावरों ने पीड़ितों को गोली मारने से पहले उनके नाम और धर्म पूछे थे और कथित तौर पर हिंदुओं को निशाना बनाया था।

 

Scroll to Top