Pakistan Violates Ceasefire: LOC पर उकसा रहा पाकिस्तान ! युद्धविराम का बार-बार कर रहा उल्लंघन, भारत लगातार दे रहा करारा जवाब

Pakistan Violates Ceasefire News : जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी सैनिक लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं। वह लगातार कई सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर रहा है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान को लगातार जवाब दे रही है। पहलगाम आतंकी हमले  के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ने लगातार 12वीं रात को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखा है।

पाक LoC पर दाग रहा गोलियां

जम्मू-कश्मीर में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, “पांच मई और 6 मई की रात को पाकिस्तान सेना ने कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के सामने के इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतिय सेना लगातार पाकिस्तान को जवाब दे रही है।”

अपनी हरकतों से नहीं आ रहा बाज

जम्मू कश्मीर के सात सीमावर्ती जिलों में से पांच जिलों में गोलीबारी जारी है। पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलीबारी से संघर्ष विराम समझौता खत्म होने की कगार पर आ चुका है।  गोलीबारी से पांच सीमावर्ती जिले- बारामूला, कुपवाड़ा, पुंछ, राजौरी और जम्मू लगातार प्रभावित हो रहे हैं।

Scroll to Top