Met Gala 2025: मेट गाला में शाहरुख खान ने किया डेब्यू… ब्लैक आउटफिट में नजर आए ‘किंग’, खुशी से पागल हुए फैंस

Met Gala 2025 News : बॉलीवुड के किंग खान के फैंस अक्सर उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। शाहरुख खान के फैंस केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। उन्होंने अपने टेलैंट के दम पर पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना दिया है। शाहरूख के फैंस का क्रेज अक्सर लोगों को देखने के लिए मिलता है। अब शाहरूख के फैंस के लिए एक बड़ी खुशी की खबर है। शाहरुख खान ने मेट गाला 2025 में शानदार अंदाज में डेब्यू किया है। जैसे ही वह न्यूयॉर्क शहर में अपने होटल से निकले, उनके फैंस ने SRK! SRK! चिल्लाकर शानदार स्वागत किया। इस दौरान शाहरुख खान ने बेहद गर्मजोशी के साथ फैंस को ग्रीट किया। फ्लाइंग किस के साथ किंग खान ने अपने कई फैंस के साथ हाथ भी मिलाया। शाहरूख के फैंस के लिए उनसे हाथ मिलाना किसी जन्नत से कम नहीं है।

मेट गाला में किंग खान का जलवा

वहीं इस बीच शाहरुख खान के मेट गाला 2025 के लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी ने अपने इंस्टा पर किंग खान की मेट गाला लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की है। मेट गाला के लिए शाहरुख ने सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिज़ाइन किया गया ऑल-ब्लैक रीगल आउटफिट पहना था। इस लुक को उन्होंने क्लासिक ब्लैक सूट के साथ ढेर सारी चेन और अंगूठियां के साथ पूरा किया था। लेकिन उनके लुक में जो सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली चीज थी, वो है ‘K’ लेटर से सजा हुआ एक बोल्ड स्टेटमेंट नेकपीस। जो सीधा उनके सरनेम “किंग खान” की तरफ इशारा कर रहा था।

कई स्टार्स मेट गाला में हुए शामिल

मेट गाला के ब्लू कार्पेट पर शाहरुख खान ने टाइगर टॉप वाली वॉकिंग स्टिक से पूरी महफिल अपने नाम कर ली। हर कोई उनकी वॉक और स्टाइल का दीवाना हो गया। मेट गाला के ब्लू कार्पेट पर शाहरूख ने अपना फेमस और सिग्नेचर पोज भी दिया। बता दें कि शाहरुख खान के साथ, इस साल के मेट गाला में कई और स्टार्स ने भी ब्लू कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया। प्रियंका चोपड़ा, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ, ईशा अंबानी और नताशा पूनावाला भी इस इवेंट में अपनी खूबसूरती का जादू भी बिखेरती नजर आई।

 

Scroll to Top