Islamabad Lal Masjid Imam : लाल मस्जिद के इमाम ने पाक आर्मी के उड़ाए होश, कहा “हिंदुस्तान में नहीं…पाकिस्तान में जुल्म”

Islamabad Lal Masjid Imam News : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान और भारत के बीच लगातार तनाव जारी है। दोनों देशों के बीच जंग का माहौल बना हुआ है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। यह वीडियो इस्लामाबाद की मशहूर लाल मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल अजीज की है। वायरल वीडियों में मौलाना युद्ध को लेकर लोगों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से पूछा कि भारत और पाकिस्तान की जंग हुई तो आप में से कितने लोग पाकिस्तान का साथ देंगे। यह सवाल पूछने के बाद वहां मौजूद कुछ ही लोगों ने हाथ ऊपर उठाया। उन्होंने कहा कि इसका मतलब अब आप लोग समझने लगे हैं।

“हिंदूस्तान और पाकिस्तान के बीच इस्लाम की जंग नहीं”

मौलाना अब्दुल अजीज ने आगे कहा कि “हिंदूस्तान और पाकिस्तान के बीच इस्लाम की जंग नहीं है। यह पाकिस्तान का युद्ध राष्ट्रीयता के लिए है। आज पाकिस्तान में कुफ्रिया निजाम मौजूद हैं। जो जालिमों का निजाम है। हिंदूस्तान में उतने जुल्म नहीं हो रहे हैं, जितने पाकिस्तान में हो रहे हैं”। उन्होंने आगे कहा कि ” इंडिया ने कभी भी लाल मस्जिद और वजीरिस्तान में बमबारी नहीं की है।”

“सब आर्मी के खिलाफ आवाज उठा रहे”

मौलाना अब्दुल अजीज ने कहा “बलोच, पश्तून और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के कार्यक्रता पाकिस्तान आर्मी के जुल्म से तंग आ गए है। ये सब आर्मी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इन लोगों पर आए दिन जुल्म और ज्यादतियां होती रहती हैं। इन्हें गायब कर दिया जाता है। इनके साथ अन्याय हो रहा है, वहीं हम भारत के खिलाफ युद्ध की बात कर रहे हैं। जबकि इस्लाम की स्थिति काफी बेहतर है।”

काफी मशहूर है इस्लामाबाद की लाल मस्जिद 

इस्लामाबाद की लाल मस्जिद काफी मशहूर है। यह मस्जिद 960 के दशक में स्थापित की गई थी। पाकिस्तान के मुस्लिमों पर हमेशा से इस मस्जिद और इसके इमाम का गहरा प्रभाव है। लेकिन यह मस्जिद काफी लंबे वक्त से कथित तौर पर कट्टरपंथी गतिविधियों के लिए चर्चा में रही है। इमाम मौलाना अब्दुल अजीज ने भारत के साथ युद्ध का समर्थन करने से इनकार कर दिया है।

Scroll to Top