Operation Sindoor: इन्होने सिंदूर उजाड़ा…भारत ने पाकिस्तान हिलाया, ये तो ट्रेलर है…पिक्चर बाकी है

Operation Sindoor: पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार देर रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक कर दी। इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस एयर स्ट्राइक में 90 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं। इसके साथ ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान का एक लड़ाकू विमान भी मार गिराया।
इस एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान और चीन के लिए शर्म करने वाली बात यह भी है कि भारत ने पाकिस्तान में उस फाइटर जेच को मार गिराया, जो उसे चीन ने तोहफे में दिया था। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर किरकिरी हो रही है। यूजर्स तरह-तरह के तंज पाकिस्तान पर कर रहे है।

क्या खासियत है इस विमान की

यह विमान 7 हार्डपॉइंट्स पर 1,500 किलोग्राम तक के हथियार ले जा सकता है, जिसमें एयर-टू-एयर मिसाइलें, एयर-टू-ग्राउंड बम, और एंटी-शिप मिसाइलें शामिल हैं। इसके हथियारों में चीनी PL-5, PL-12, PL-15 मिसाइलें और GPS गाइडेड बम शामिल हैं, जो इसे वायु और सतह दोनों प्रकार के लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम बनाते हैं।

भारत ने मार गिराया चीन का तोहफा

पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद से ही भारत के लोगों में रोष था। मारे गए लोगों और देश की जनता की आंखों में पाकिस्तान से बदला लिए जाने का सब्र टूटता दिखाई दे रहा था। लेकिन हमले के 15 दिन बाद ही भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करके बदला लेने की शुरूआत कर दी है। बताया जा रहा है कि 7 मई की रात से ही भारत ने पाकिस्तान के आतंकी बंकरों को निशाना बनाया जो कि सुबह तक जारी रहा। इसी हमले में भारत ने पाकिस्तान का वो फाइटर जेट भी मार गिराया जो उसे चीन ने गिफ्ट किया था।

यूजर्स ले रहे पाकिस्तान के जमकर किरकिरी

सोशल मीडिया पर एयर स्ट्राइक का वीडियो वायरल होने के बाद से ही पाकिस्तान की किनकिरी शुरु हो गई है। एक यूजर ने लिखा ‘पाकिस्तान खूद समझ ले कि चाइना का माल चार दिन से ज्यादा नहीं चलता है’ एक और यूजर ने लिखा ‘CCC ( चीनी माल चार दिन चलता है )’ तो वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘पाकिस्तान का नक्शे से गायब होना माना जा रहा है।’

Scroll to Top