Operation Sindoor : PAK में अपने नागरिकों को US का निर्देश, ‘लाहौर को छोड़ें, अपना बचाव करें’

Operation Sindoor News : भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने बड़ा फैसला लिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने नागरिकों को लाहौर छोड़ने के निर्देश दे दिए है। पाकिस्तान में मौजूद US की एंबेसी ने अपने नागरिकों के लिए पत्र जारी किया है। US की एंबेसी ने पत्र में लिखा “लाहौर में और उसके निकट ड्रोन विस्फोटों, गिराए गए ड्रोनों और संभावित हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की रिपोर्टों के कारण, लाहौर में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने सभी वाणिज्य दूतावास कर्मियों को जगह-जगह आश्रय लेने का निर्देश दिया है।”

Image

पत्र में आगे लिखा कि “वाणिज्य दूतावास को प्रारंभिक रिपोर्ट भी मिली है कि अधिकारी लाहौर के मुख्य हवाई अड्डे से सटे कुछ इलाकों को खाली करा सकते हैं। अमेरिकी नागरिक जो स्वयं को सक्रिय संघर्ष के क्षेत्र में पाते हैं, यदि वे सुरक्षित रूप से ऐसा कर सकते हैं तो उन्हें वहां से चले जाना चाहिए। यदि छोड़ना सुरक्षित नहीं है, तो उन्हें पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास में आश्रय लेना चाहिए।”

अमेरिकी नागरिकों के लिए की जाने वाली कार्रवाइयां

  • सुरक्षित आश्रय की तलाश करें.
  • ऐसी निकासी योजनाएं बनाएं जो अमेरिकी सरकार की सहायता पर निर्भर न हों।
  • यात्रा दस्तावेज़ अद्यतन रखें और आसानी से उपलब्ध हों।
  • अपडेट के लिए स्थानीय मीडिया पर नज़र रखें।
  • उचित पहचान रखें और अधिकारियों के साथ सहयोग करें।

ऑपरेशन सिंदूर क्या है?

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। ऑपरेशन सिंदूर में 9 आतंकियों को ठिकानों पर हमला किया गया, जिसमें करीब 100 आतंकवादी मारे गए। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच जंग का माहौल है।

 

Scroll to Top