India-Pakistan Conflict: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ऐतिहासिक इमारतों की बढ़ाई सुरक्षा…चप्पे-चप्पे पर नजर

India-Pakistan Conflict Update : भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। लगातार पाकिस्तान की नापाक हरकतों को देखते हुए ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ताजमहल, कुतुब मीनार, इंडिया गेट, लाल किला सभी इमारतों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की लोगों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध की जानकारी तत्काल पुलिस को दे।

ऐतिहासिक इमारतों की बढ़ाई सुरक्षा

राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित इंडिया गेट इलाके को भी खाली करा दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के बाद यह कदम उठाया गया है। ताकि भविष्य में होने वाली घटना को रोका जा सके। इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और सैन्य गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

पाक के साथ जंग के बन रहे हालात

यह कार्रवाई संभावित युद्ध की तैयारी का हिस्सा मानी जा रही है। भारत ने पाकिस्तान के साथ युद्ध की पूरी तरह से तैयारी कर ली है। कि सरकार और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। देश की कोई ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।

ताजमहल की सुरक्षा हाई अलर्ट

बता दें कि ताजमहल के येलो जॉन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ताजमहल के चेकिंग बैरियर से लेकर ताजमहल के अंदर तक भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ताजमहल बैरियर पर चेकिंग हो रही है, लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी हो रही है। ताजमहल की सुरक्षा में 9 चेकिंग बैरियर, 8 बुलेट प्रूफ मोर्चे, 6 वॉच टॉवर तैनात किए गए हैं।

 

 

Scroll to Top