India Pakistan Attack : “पाकिस्तान बेशर्म देश….” ऑपरेशन सिंदूर पर CM योगी का बड़ा बयान

India Pakistan Attack Update : भारत की तरफ से किए गए ऑपरेशन सिंदूर में 9 आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया गया है। इस हमले में 90 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने के बाद से पाकिस्तान बौखला गया है। वह लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है। साथ ही पाकिस्तान लगातार भारत के सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने देश को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर में बहे खून के हर एक कतरे का हिसाब लेने की गीदड़भभकी दी थी।

सीएम योगी का पाकिस्तान को तगड़ा जवाब

इस बीच ऑपरेशन सिंदूर पर सीएम योगी का बयान आया है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम पर हमला किया था। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प था और हमारे सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।”

“सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें”

सीएम योगी ने आगे कहा कि “हमें अपने सशस्त्र बलों के साथ खड़ा होना है और उनका मनोबल बढ़ाना है। आज आप पाकिस्तान को दुनिया के सामने कराहते हुए देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जाएंगी। हमें प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में काम करते रहना है। भारत हर परिस्थिति में विजयी है और आगे भी विजयी रहेगा।”

भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान ने गुरुवार 8 मई,2025 को भारत के अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर समेत भारत के 15 सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए PAK आर्मी की तमाम कोशिशों को नाकाम कर दिया। भारत लगातार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।

 

Scroll to Top