Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर में सेना ने 3 आतंकियों को किया ढेर, सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन जारी

Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर के इलाके में मंगलवार को शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एक बार फिर सुरक्षाबलों एक्शन में नजर आ रहे है। आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। लगातार फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। फिर कुछ ही देर बाद दो और आतंकी को ढेर कर दिया गया है। यह एनकाउंटर शोपियां के जिनपथेर केलर इलाके में हुआ है। बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के थे।

सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में जम्पाथरी इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं। ये आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने को चारों तरफ से घिर लिया। आतंकियों को सरेंडर करने को कहा गया और पकड़े हुए आतंकियों से पूछताछ जारी है।

आतंवादियों ने की फायरिंग

दक्षिण कश्मीर के शोपियां के शुकरू केलर इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों से घिरे आतंकियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की। हालांकि लगातार ताबड़तोड़ गोलीबारी होती रही। आखिरकार एक आतंकी को गोली लगी और वह गिर पड़ा। दो आतंकियों ने इसी दौरान भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें भी सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया।

तालाश में मिले आपत्तिजनक सामान

तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में गोला-बारूद, असलहे और कई गुप्त दस्तावेज भी बरामद किेए है। आतंकी लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़े थे। अधिकारियों ने बताया कि अभी ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा क्योंकि इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की सूचना है।

Scroll to Top