Sikhar Dhawan : शिखर धवन ने की कर्नल सोफिया कुरैशी की तारीफ, “भारतीय मुसलमानों को…”

Sikhar Dhawan News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने कर्नल सोफिया कुरैशी की तारीफ करते हुए देश के सभी मुसलमानों को सलाम किया है। जिन्होंने बहादूरी से भारत-पाकिस्तान के युद्ध में लड़ाई लड़ी और दिखाया कि किस तरह से तनाव की स्थिति में सभी भारतीय एक साथ खड़े होते हैं। सोफिया कुरैशी इस तनाव के माहौल में खूब चर्चा का विषय रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर में सोफिया कुरैशी मे बेहद अहम भूमिका अदा की है।

शिखर धवन ने की सोफिया कुरैशी की तारीफ

शिखर धवन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “भारत की आत्मा उसकी एकता में निहित है। कर्नल सोफिया क़ुरैशी जैसे नायकों और अनगिनत भारतीय मुसलमानों को सलाम, जिन्होंने बहादुरी से देश के लिए लड़ाई लड़ी और दिखाया कि हम किसके लिए खड़े हैं। जय हिंद!”

ऑपरेशन सिंदूर पर शिखर धवन का पोस्ट 

इससे पहले शिखर धवन ने पाकिस्तान को लेकर एक पोस्ट किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि “घटिया देश ने फिर अपना घटियापन पूरी दुनिया के आगे दिखा दिया।” बता दें कि यह पोस्ट उन्होंने तब किया था जब 10 मई को भारत पाकिस्तान सीजफायर के बाद पाकिस्तान की तरफ से 3 घंटे बाद ही उल्लंघन किया था। वहीं 7 मई को  ऑपरेशन सिंदूर के बाद उन्होंने कहा कि “हमारी सीमाओं की इतनी मजबूती से रक्षा करने और जम्मू पर ड्रोन हमले को रोकने के लिए हमारे बहादुर जवानों को नमन. भारत मजबूती से खड़ा है. जय हिंद!”

भारत का बदला ऑपरेशन सिंदूर

गौरतलब हो कि पाकिस्तान के आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को 26 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद पूरा देश आक्रोश में था, साथ ही पाकिस्तान से बदले का मांग कर रहा था। भारत ने पाकिस्तान से ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बदला लिया। भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को अपना निशाना बनाया। इस हादसे में 100 से ज्यादा आतंकी मौत के घाट उतार दिए गए। भारत सरकार और भारत के लोगों ने आतंकियों में मंसूबों को सफल नहीं होने दिया।

 

Scroll to Top