Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं…” भुज एयरबेस से पाकिस्तान को राजनाथ सिंह की चेतावनी

Operation Sindoor News : ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को भुज एयरबेस पर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की और हालचाल जाना। यहां से राजनाथ सिंह ने एक बार फिर पाकिस्तान के सख्त संदेश दिया है। उन्हें पाकिस्तान को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। समय आने पर हम पाकिस्तान को पूरी पिक्चर दिखा देंगे।” इस दौरान रक्षा मंत्री ने भारतिय एयरफोर्स की जमकर तारीफ की।

राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी

राजनाथ सिंह ने भुज से पाकिस्तान के साफ-साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि “मैं आज आपके बीच में आपका अभिनंदन करने के लिए आया हूं। ऑपरेशन सिंदूर में सचमुच में आप लोगों ने करिश्माई काम किया है और भारत का मस्तक आपने सारी दुनिया में ऊंचा किया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो हमारे सैनिक अथवा हमारे नागरिक शहीद हुए हैं, मैं सबको नमन करता हूं और जो हमारे बहादुर जवान घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से कामना करता हूं।”

“फाइटर प्लेन बिना सरहद पार किए”

राजनाथ सिंह ने आगे कहा, “यह कोई छोटी बात नहीं है कि हमारी एयरफोर्स की पहुंच पाकिस्तान के हर कोने तक है और यह बात पूरी तरह से साबित हो चुकी है। आज स्थिति यह है कि भारत के फाइटर प्लेन बिना सरहद पार किए ही, यहीं से उनके हर कोने तक सीधा प्रहार करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। पूरी दुनिया ने देख लिया है कि कैसे आपने पाकिस्तान की धरती पर मौजूद 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। बाद में की गई कार्रवाई में उनके अनेक एयरबेस भी तबाह कर दिए। आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का संदेश पूरी दुनिया तक इस बार पहुंचा दिया है।”

“गूंज आपके शौर्य और पराक्रम की”

रक्षामंत्री ने आगे कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर का नाम हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपने जो किया उस पर सभी भारतीय को गर्व है। पाकिस्तान का धरती पर आतंक के अजगर को कुचलने के लिए भारतीय सेना के 23 मीनट काफी थे। आपने दुश्मन का धरती पर एक के बाद एक मिसाइलें गिराईं। उन मिसाइलों की गूंज सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं, पूरी दुनिया ने यह गूंज सुनी है। वह गूंज आपके शौर्य और पराक्रम की थी।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा, “यह वो सिंदूर है जो श्रृंगार का नहीं बल्कि शौर्य का प्रतीक है। यह वो सिंदूर है जो सौंदर्य का नहीं बल्कि संकल्प का प्रतीक है। यह सिंदूर खतरे की वह लाल लकीर है, जो भारत ने आतंकवाद के माथे पर खींच दी है।”

 

 

 

 

Scroll to Top