Manoj Tiwari Song: मनोज तिवारी का भारतीय सेना के जज्बे को सलाम, Operation Sindoor पर नया गाना किया रिलीज

Manoj Tiwari Song On Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारतीय सेना के जज्बे पर पूरे देश को गर्व है। हर भारतीय अपनी सेना के गर्व से सलाम कर रहा है। दिल्ली से बीजेपी लोकसभा सांसद मनोज तिवारी एक नया गाना लॉन्च करने जा रहे हैं। उन्होंने यह गाना भारतीय सेना के प्रति सम्मान का भाव दर्शाने के लिए गाया है। मनोज तिवारी के इस गाने में ऑपरेशन सिंदूर और सेना के संघर्षों के बारे में बताया है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मनोज तिवारी का नया गाना 

मनोज तिवारी ने कहा कि “जब भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात बने तो सेना अकेले नहीं लड़ रही थी। उनका मनोबल बढ़ाने के लिए देश का हर नागरिक उसको ताकत देता है। मीडिया के लोग भी सेना को ताकत देते हैं। चाहे वो गीतकार हो या लेखक, अपने गीतों और कविताओं के जरिए ताकत देते हैं। यह हमेशा से होता आ रहा है।”

“मैंने अपना धर्म निभाया” – मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने अपने गाने को लेकर कहा कि “इस देश में ही ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गाना बना। यह गाना लता जी ने गाया। जिस वक्त उन्होंने यह गाना गाया, उस समय देश की परिस्थितियों में देश का मनोबल बढ़ाने वाला है। आज हम एक बार फिर से वही करना चाहता है। हम हमारी सेना और देश के लोगों का मनोबल एक बार फिर से बढ़ाना चाहते हैं। हमें हमारी सेना पर गर्व है, देश के हर गायक का फर्ज है कि हर गायक कुछ ना कुछ गाए। मैंने भी अपना धर्म निभाया है।”

मनोज तिवारी ने दी गाने पर जानकारी 

अपने गाने पर जानकारी देते हुए गायक ने कहा कि “हमारे गाने की शुरूआत…तीन लाख सैनिक पीछे, 150 करोड़ हिंदुस्तानी…नाप देंगे जब चाहे, दुश्मन में कितना पानी” उन्होंने आगे कहा कि “जिस तरह से हमारी भारतीय सेना ने दुश्मन के हर वार को नाकाम कर दिया है। इतने तनाव के बाद भी पाकिस्तान के किसी आम नागरिक को नुकसान नहीं हुआ। भारत ने मानवता को जिंदा रखा है। इन सबका का जिक्र गाने में किया गया है। यह गाना पहलगाम से शुरू हुआ।”

मनोज तिवारी ने कहा कि “इस बात की खुशी है, कि गाना लॉन्च होने के पहले ही दिन एक लाख के पार चला गया है। अभी तो केवल ऑडियो सामने आया है। इसका वीडियो भी जल्द आने वाला है। उसका प्रीमियर होगा।”

Scroll to Top