AAP News : दिल्ली में आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा…नई पार्टी बनाने का किया ऐलान

AAP Councillors Resignation : दिल्ली से आम आदमी पार्टी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आप के 13 पार्षदों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सभी पार्षद हेमचंद गोयल के नेतृत्व में थर्ड फ्रंट पार्टी बनाने जा रहे हैं। सभी ने मिलकर ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ बनाने का फैसला किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस पार्टी के लीडर मुकेश गोयल होंगे।

13 पार्षदों ने दिया पद से इस्तीफा

जिन 13 पार्षदों ने इस्तीफा दिया है, उनके नाम हैं- हेमनचंद गोयल, दिनेश भारद्वाज, हिमानी जैन, उषा शर्मा, साहिब कुमार, राखी कुमार, अशोक पांडेय, राजेश कुमार, अनिल राणा, देवेंद्र कुमार, हिमानी जैन का नाम शामिल है।

पार्टी से चल रहे थे नाराज 

बता दें कि पिछले महीने एमसीडी चुनाव में भाजपा नके राजा इकबाल सिंह मेयर पद के लिए चुने गए थे। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था। पार्टी के इस फैसले के बाद पार्टी के कई नेता आलाकमान से नाराज नजर आए थे। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। भाजपा ने दिल्ली मे बहुमत के साथ जीत हासिल की थी।

 

 

 

Scroll to Top