Vijay Rupani News: गुजरात के पूर्व सीएम का DNA हुआ मैच, शाम को परिवार को सौंपा जाएगा विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर

Ahmadabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। इस हादसे में सभी शव इतनी बुरी तरह झुलस गए कि पहचान कर पाना मुश्किल हो गया। शवों की पहचान के लिए परिजनों का डीएनए टेस्ट किया जा रहा है। अब तक 32 लोगों का डीएनए मैच हो गया है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का डीएनए टेस्ट मैच हो गया है। गृह मंत्री हरश संघवी ने डीएनए मैच होने की पुष्टी की है। रविवार 15 जून की शाम परिवार को उनका पार्थिव सौंपा जाएगा।

विजय रूपाणी का DNA हुआ मैच 

विजय रूपाणी उसी एयर इंडिया फ्लाइट में थे, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना होने के कुछ ही सेकेंड बाद क्रैश हो गई। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 लोगों की मौत हो गई। इस विमान हादसे में केवल एक ही व्यक्ति जिंदा बचा है। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

हर्ष संघवी ने की DNA मैच होने की पुष्टी

एयर इंडिया फ्लाइट AI171 दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, “हमारे नेता, जिन्होंने अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा पूरे गुजरात में सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित किया, का अहमदाबाद जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट की दुखद दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई है। उनके डीएनए की पुष्टि आज सुबह 11:10 बजे के आसपास हुई थी। परिवार और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद, अंतिम संस्कार का समय दोपहर 1 बजे तय किया जाएगा। आगे की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।”

डॉ. राकेश जोशी ने दी जानकारी 

इसके पहले अस्पताल अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने कहा कि ” मृतकों के पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। राज्य सरकार की तरफ से पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कि हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में 250 से अधिक डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वयंसेवकों की टीम ने तत्काल राहत और इलाज की कमान संभाली, जिससे कई जिंदगियां बचाई जा सकीं।”

 

 

Scroll to Top