AAP On Bihar Election 2025: बिहार चुनाव पर AAP का बड़ा फैसला, संजय सिंह बोले – “बिहार मकसद है कि…”

AAP On Bihar Election 2025 News : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा फैसला लिया है। पार्टी मे कहा कि “वो चुनाव में इस बार अपने उम्मीदवार उतारेगी।”

संजय सिंह ने किया बड़ा ऐलान 

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पटना पहुंचे हुए हैं। संजय सिंह ने मंगलवार 17 जून को कहा कि “आप विधानसभा चुनाव को आप मजबूती के साथ लड़ेगी। सीटों को लेकर यहां के साथी और केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा। सुशासन के दावे की पोल हर रोज खुल रही है। आज आने का बिहार मकसद है कि भाजपा और पीएम मोदी बिहार लोगों के प्रति जो प्यार दिखाते हैं। राजधानी के अंदर भाजपा के लोग बिहार के लोगों को दुश्मन मानते हैं।”

आप ने साधा भाजपा पर निशाना 

संजय सिंह ने दावा किया कि “उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाता है। यह लोग 40-50 सालों से दिल्ली में रहते हुए आए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा वालों ने बिहार, उत्तर-प्रदेश और पूर्वांचल को बांग्लादेशी कहा था। इन्हें अपमानित किया गया था। मैंने संसद में भी आवाज उठाई थी। बिहार के लोगों के मुताबिक, जो भाजपा-बिहार के लोगों को दिल्ली से भगा रहे थे। भाजपा को बिहार से आप लोग भगाइए।”

विमान हादसे पर बोले संजय सिंह 

बता दें कि बिहार में आम आदमी पार्टी का कोई सियासी आधार नहीं है। लेकिन पार्टी का फोकस इन दिनों संगठन मजबूत करने पर हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आप अकेले चुनाव लड़ेगी या फिर गंठबंधन के साथ? संजय सिंह ने हादसों को लेकर कहा कि “इंसान की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है। रेल दुर्घटना में लोग मारे जाते हैं, अहमदाबाद में प्लेन क्रैश में जान गई। हेलिकॉप्टर हादसे में लोग मारे गए। लोगों का बयान खाना पूर्ति के लिए आता है। तो बताइए की कार्रवाई क्यों नहीं करते? जो भी क्रैश में दोषी हैं, उन सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए।”

 

 

 

Scroll to Top