Anurag Kashyap Brahmin Controversy : “मर्यादा भूल गया था….” अनुराग कश्यप ने तहे दिल से मांगी माफी

Anurag Kashyap Brahmin Controversy News : फिल्ममेकर अनुराग कश्यप इन दिनों मुश्किलों में घिरे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर कुछ टिप्पणियां की थी, जिसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके इस बयान पर पूरे देश में नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं अब अनुराग कश्यप ने माफी मांग ली है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट कर माफी मांगी है।

अनुराग कश्यप ने मांगी माफी

अनुराग कश्यप ने अपने पोस्ट में लिखा “मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया। और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला। वो समाज जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत कॉन्ट्रीब्यूट करते हैं। आज वो सब मुझसे आहत हैं। मेरा परिवार मुझसे आहत है। बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं मेरे उस गुस्से में, मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं।”

“मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं”

उन्होंने आगे लिखा कि “मैंने खुद ही ऐसी बात करके, अपनी ही बात को मुद्दे से भटका दिया। मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं, इस समाज से जिनको मैं ये नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया। मैं माफी मांगता हूं अपने उन तमाम सहयोगी दोस्तों से, अपने परिवार से और उस समाज से, अपने बोलने के तरीके के लिए, अभद्र भाषा के लिए।”

नहीं हो पाई फिल्म ‘फुले’ रिलीज 

दरअसल, फिल्म ‘फुले’ हाल ही में रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म जातिवाद को बढ़ावा देने के चलते रिलीज नहीं हो पाई। जिसके बाद अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर सेंसर बोर्ड और ब्राह्मण समाज को लेकर कई आपत्तिजनक कमेंट किए। लेखकर मनोज मुंतशिर भी उन पर बहुत भड़के थे।

 

Scroll to Top