Asim Munir : असीम मुनीर के इस्तीफे की मांग, पाकिस्तान छोड़ भागा आर्मी चीफ का परिवार

Asim Munir News : जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। शहबाज शरीफ सरकार के मंत्री भारत के खिलाफ एक के बाद एक ऊल-जलूल बयान देने में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी फौज के प्रमुख असीम मुनीर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आर्मी चीफ असीम मुनीर से इस्तीफा मांगा जा रहा है। इससे पहले यह भी अटकलें लगाई जा रही थी, कि मुनीर देश छोड़कर भाग गए हैं। हालांकि कई रिपोर्टस में दावा किया गया है कि असीम मुनिर के परिवार ने पाकिस्तान छोड़ दिया है। बिलावल भुट्टो का परिवार भी देश छोड़कर भाग चुका है।

पाकिस्तान छोड़ भागा आर्मी चीफ का परिवार

माना जा रहा है कि भारत पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे सकता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकियों को ऐसी सजा देने की बात की है, जो आतंकियों की कल्पना से परे होगा। जिसके बाद पाकिस्तान में काफी खौंफ का माहौल है। भारत की कार्रवाई से पहले ही पाकिस्तान की हालत खराब हो चुकी है। कई रिपोर्टस में तो यहां तक कहा गया है कि जनरल मुनीर रावलपिंडी में एक बंकर में छिप गए हैं।

असीम मुनीर के इस्तीफे की मांग

इन सभी अटकलों के बीच पाकिस्तान सरकार ने एक फोटो शेयर कर बताया कि ‘सब ठीक ठाक है।’ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल से रविवार को एबटाबाद से एक ग्रुप फोटो पोस्ट की। इस तस्वीर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और जनरल मुनीर आगे की लाइन में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो के साथ तारीख भी साफ तौर पर लिखी गई है। 26 अप्रैल, 2025 को प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर (NIM) और पीएमए काकुल के अधिकारी एबटाबाद के पीएमए काकुल में 151वें लॉन्ग कोर्स के ग्रेजुएट अधिकारियों के साथ एक ग्रुप फोटो में शामिल हुए।

असीम मुनीर ने भारत के खिलाफ उगला जहर

बता दें कि मुनीर ने बीते शनिवार, 27 अप्रैल को भारत के खिलाफ जहर उगला। उन्होंने कहा कि “मुसलमान और हिंदू दो अलग-अलग मुल्क हैं।” मुनिर ने इस बात पर जोर दिया था। उनके पूर्वजों का मानना था कि हिंदू और मुसलमान जीवन के हर पहलू में एक-दूसरे से काफी अलग हैं। मुसलमान और हिंदू दो अलग-अलग राष्ट्र हैं। मुसलमान जीवन के सभी पहलुओं-धर्म, रीति-रिवाज और परंपरा में हिंदुओ से अलग है।

 

Scroll to Top