Delhi News : महिला समृद्धि योजना 2025 पर आतिशी ने किया विरोध प्रदर्शन, भाजपा के खिलाफ विधानसभा में खोला मोर्चा

Delhi Politics News : आम आदमी पार्टी ( आप ) विधायक और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता ( एलओपी ) आतिशी ने आज महिला समृद्धि योजना 2025 पर भाजपा के खिलाफ दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार, 28 मार्च को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आतिशी ने पत्रकारों से भी बातचीत की। आतिशी ने इस दौरान भाजपा पर अपना वादा पूरा ना करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने रेखा गुप्ता पर भी तीखा वार किया।

आतिशी ने भाजपा पर साधा निशाना 

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि “भाजपा का 2500 रूपए देने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जब आप विधायकों ने सरकार से इस पर सवाल किया। तो उन्होंने हमें विधानसभा से बाहर कर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च तक उनके खातों में 2500 रुपये जमा कर दिए जाएंगे। लेकिन अभी तक दिल्ली सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया है। हमने सदन में सवाल पूछा कि महिलाओं के खातों में 2500 रुपये कब जमा किए जाएंगे। तो हमारे सभी विधायकों को बाहर कर दिया।

” वादों के नाम पर झूठे ‘जुमले’ “

इसका मतलब यह है कि 8 मार्च को पैसा नहीं दिया और उनका ऐसा करने का इरादा नहीं है। पीएम मोदी ने दिल्ली से झूठ बोला और उन्होंने दिल्ली वालों को वादों के नाम पर झूठे ‘जुमले’ दिए।” मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलने के प्रस्ताव को लेकर आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा “वह सभी इस बारे में इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि वे 2500 रुपये नहीं देना चाहते हैं।”

 

Scroll to Top