Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर समेत 10-15 जिलों में आया धमकी भरा ई-मेल, पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर

Ayodhya Ram Mandir News: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां प्रदेश के 10-15 जिलों के 10-15 जिलों में जिलाधिकारियों के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी आई है। इस खबर की सूचना मिलते ही पुरे पुलिस महकमें में हलचल मच गई है। जिलों के अलावा अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट को भी धमकी भरा मेल आया है। ई-मेल में कहा गया है कि सुरक्षा बढ़ा लो…अगर ऐसा नहीं होगा तो राम मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा।

राम मंदिर को मिली धमकी

बता दें कि राम मंदिर को सोमवार की रात में राम जन्मभूमि ट्रस्ट के मेल पर धमकी भरा मेल आया था। इसमें साफ-साफ शब्दों में लिखा गया था कि ‘बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा’। इसके बाद अयोध्या के साइबर थाने में FIR दर्ज करवाई गई है। इस मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।

पुलिस कर रही जांच-पड़ताल 

धमकी भरा मेल पहुंचने के बाद पुरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अयोध्या के साथ-साथ बाराबंकी, चंदौली समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों को भी धमकी भरा मेल आया है। यहां जिलाधिकारियों के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी का मेल आया है। जानकारी के अनुसार यह मेल तमिलनाडु से किए गए हैं। कम से कम 10-15 जिलों के डीएम के आधिकारिक सूचना तंत्र पर धमकी भरा ई-मेल आया है। मेल में कहा गया है कि कलेक्ट्रेट को बम से उड़ा दिया जाएगा।

पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर

इसके अलावा अलीगढ़ कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। कलेक्ट्रेट पर पुलिस बल डॉग स्क्वायड व अन्य उपकरणों के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। जिला कलेक्ट्रेट अलीगढ़ परिसर को खाली कराया गया है। परिसर के सभी गेट भी बंद कर दिए गए हैं।

पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने कहा “जिला कलेक्टर साहब अलीगढ़ के मेल पर धमकी मिली है। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की कोई मांग सामने नहीं आई है। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए हैं।

Scroll to Top