Nishikant Dubey : ‘बांग्लादेश भी छटपटा रहा, उसको भी…’, निशिकांत दुबे ने की केंद्र से बड़ी डिमांड 

Nishikant Dubey targeted Bangladesh : पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का गुस्सा पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपना गुस्सा पाकिस्तान समेत बांग्लादेश पर भी दिखाया। साथ ही उन्होंने बांग्लादेश को लेकर केंद्र सरकार से बड़ी मांग कर दी।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा “बांग्लादेशी भी बड़ा छटपट कर रहा है,उसको भी गंगा नदी का पानी बंद करने का समय आ गया है, पानी पीकर जीएगा हमसे,गायेगा पाकिस्तान से।”

 

“गंगाजल इन पापियों को?”- निशिकांत दुबे

इसके साथ ही उन्होंने एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया और लिखा, “गंगाजल इन पापियों को?” निशिकांत दुबे ने जिस रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, उसके मुताबिक बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के एक सलाहकार ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक सदस्य से मुलाकात की है। दोनों के बीच यह मुलाकात हाल ही में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कानूनी सलाहकार डॉ. आसिफ नजरूल ने पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद ढाका में लश्कर-ए-तैयबा के सीनियर ऑपरेटिव इजहार से मुताकात की थी। जिसके बाद बांग्लादेश और पाकिस्तान के आपस में मिले होने की संभावना और भी बड़ गई है।

निशिकांत दुबे ने किया पोस्ट

बता दें कि निशिकांत दुबे ने हाल ही में मोदी सरकार 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले की काफी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि “अब पाकिस्तान बिना पानी के मर जाएगा।” साथ ही उन्होंने अपने एक और सोशल मीडिया पोस्ट में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर तंज कसा था। उन्होंने लिखा था कि “सांप को पानी पिलाने वाले समझौते के नायक नेहरु जी जिन्होंने 1960 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने के चक्कर में सिंधु,रावी,व्यास,चिनाब,सतलुज का हमारा पानी पिलाकर हिंदुस्तानी का ख़ून बहाया,आज मोदी जी दाना पानी बंद कर दिया ।बिना पानी के पाकिस्तानी मरेंगे यह है 56 इंच का सीना। हुक्का,पानी,दाना पानी बंद,हम सनातनी भाजपा के कार्यकर्ता हैं,तड़पा तड़पा के मारेंगे।”

‘सिंधु जल संधि’ को किया गया स्थगित

गौरतलब हो कि पहलगाम में पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों द्वारा 26 पर्यटकों की हत्या के बाद पूरे भारत में गुस्सा है। जिसके बाद मोदी सरकार ने अहम कदम उठाते हुए पाकिस्तान के साथ 1960 में हुई ‘सिंधु जल संधि’ को स्थगित कर दिया है।

Scroll to Top