Nitish Kumar : नीतीश ने किया राष्ट्रगान का अपमान, तेजस्वी समेत पूरे विपक्ष ने मचाया बवाल

Nitish Kumar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। नीतीश कुमार एक प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रधान सचिव दीपक कुमार को बीच राष्ट्रगान में बार-बार टोकना शुरू कर दिया। नीतीश कुमार राष्ट्रगान के बीच बातचीत करने की कोशिश कर रहे थे। उनके टोकने से दीपक कुमार भी बहुत असहज नजर आ रहे थे। वह इशारों में नीतीश कुमार से सावधान की मुद्रा में खड़े होने के लिए भी कह रहे थे। लेकिन इसके बावजूद नीतीश दीपक कुमार को लगातार टोक रहे थे।

नीतीश के वीडियो पर बवाल

नितीश कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग नितीश कुमार पर जमकर तंज कास रहे हैं। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार से सदन में माफी मांगने तक को कह दिया है। इस वीडियो को वायरल होने पर विपक्ष ने विधान परिषद में जमकर हंगामा किया। इसके बाद विधान परिषद की कार्रवाई स्थगित कर दी गई।

राबड़ी देवी ने नीतीश पर साधा निशाना 

विधान परिषद में पोर्टिको के सीडीओ पर राबड़ी देवी और अन्य लोग धरने पर बैठ गए। राबड़ी देवी ने बिहार विधान परिषद में कहा नीतीश कुमार का दिमाग खराब हो चुका है। इस पर विधान परिषद के सभापति ने कहा कि “ऐसा कहना ठीक नहीं है।”

तेजस्वी यादव ने किया ट्वीट 

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा “अब तो दवाई ने भी असर करना छोड़ दिया है। अचेत मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया। अब अधिकारी मुख्यमंत्री की बाजू पकड़ उन्हें समझाने लगे है।”

वहीं उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा “राष्ट्रगान का अपमान सिर्फ नीतीश कुमार ने नहीं किया बल्कि यह अपमान एक ऐसे नेता ने किया है जो सूबे का मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ बिहार NDA का शीर्ष नेता भी है यानी यह अपमान संयुक्त रूप से BJP-JDU और उसके सहयोगी दलों की सहमति के साथ किया गया है! BJP-JDU के कारण देश के हिंदू-मुस्लिम-सिक्ख-इसाई सभी वर्गों ने इस ऐतिहासिक शर्मनाक लम्हे को जिया है, ये भी भारत के इतिहास में दर्ज हो चुका है!”

Scroll to Top