Caste Census : तेजस्वी यादव का पीएम मोदी को पत्र, जाति जनगणना को लेकर कर दी बड़ी मांग

Caste Census News: केंद्र सरकार ने पूरे देश में जातीगत जनगणना का फरमान जारी कर दिया है। केंद्र के इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति अपने चर्म पर है। विपक्ष और सत्ता पक्ष लगातार एक दूसरे पर वार-पलटवार किया है। इस बीच बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसमें तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के सामने जातीगत जनगणना को लेकर अपने विचार व्यक्त किए और साथ ही कुछ नई मांगे भी की है।

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी को पत्र 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे अपने पत्र को तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया था। उन्होंने पोस्ट कर लिखा “पीएम श्री नरेंद्र मोदी को मेरा पत्र। जाति जनगणना कराने का निर्णय हमारे देश की समानता की दिशा में एक परिवर्तनकारी क्षण हो सकता है। जिन लाखों लोगों ने इस जनगणना के लिए संघर्ष किया है, वे न केवल डेटा बल्कि सम्मान, न केवल गणना बल्कि सशक्तिकरण का इंतजार कर रहे हैं।”

▪️निजी क्षेत्र में आरक्षण
▪️ठेके में आरक्षण
▪️न्यायपालिका में आरक्षण
▪️जाति जनगणना के आंकड़ों के आधार पर आनुपातिक आरक्षण
▪️मंडल आयोग की लंबित सिफारिशों का पूर्ण कार्यान्वयन

जाति जनगणना क्या है?

जाति जनगणना में लोगों की जाति के आधार पर आबादी की गणना की जाती है। इसका उद्देश्य विभिन्न जातियों की जनसंख्या के अनुपात को समझना और सरकारी नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं में सुधार करना होता है। यह आंकड़े सामाजिक और आर्थिक नीतियों को बनाने में मदद करते हैं।

Scroll to Top