Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप की जमकर हुई धुनाई, डॉक्टरों ने तीन घंटों तक बनाया बंधक

Manish Kashyap News : पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें चर्चित यूट्यूबर और BJP नेता मनीष कश्यप का नाम जुड़ा है। मनीष कश्यप को लेकर चर्चा थी कि सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में उनकी पिटाई हुई है। लेकिन जब इंडिया टीवी संवाददाता ने पटना पीरबहोर थाना अध्यक्ष अब्दुल हलीम से संपर्क किया, तो उन्होंने पिटाई की बात से इनकार कर दिया।

मनीष कश्यप की हुई जमकर पिटाई

थाना अध्यक्ष हलीम ने बताया कि मनीष कश्यप और जूनियर डॉक्टर के बीच बहस हुई थी, लेकिन पिटाई की कोई घटना नहीं हुई है। पटना के पीएमसीएच अस्पताल में सोमवार, 19 मई को भाजपा नेता और यूट्यूबर मनीष कश्यप और जूनियर डॉक्टरों के बीच तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि मनीष कश्यप एक मरीज की पैरवी करने अस्पताल पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने अस्पताल की खामियों को लेकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इससे एक महिला डॉक्टर से उनकी बहस हो गई, जो ड्यूटी पर मौजूद थीं।

डॉक्टरों ने यूट्यूबर को बनाया बंधक

बात इतनी बढ़ गई कि अन्य डॉक्टरों ने मनीष का विरोध किया और उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और उनका मोबाइल छीन लिया। करीब 3 घंटे बाद पुलिस की मौजूदगी में मनीष को छोड़ा गया, जिन्होंने बाद में डॉक्टरों से माफी मांग ली। मनीष के चेहरे पर चोट के निशान भी देखे गए। पटना के पीरबहोर थाना अध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर और मनीष कश्यप के बीच बहस हुई थी, लेकिन पिटाई की कोई घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने आपस में ही मामले को सुलझा लिया और थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया।

जूनियर डॉक्टर से हुई थी बहस

मिली जानकारी के अनुसार, मनीष कश्यप सोमवार शाम को पीएमसीएच में एक मरीज की पैरवी करने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी एक महिला जूनियर डॉक्टर से बहस हो गई। जब मनीष कश्यप ने अस्पताल प्रांगण में इस घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो जूनियर डॉक्टर और भी भड़क गए और मामला तूल पकड़ने लगा।

Scroll to Top