BJP की तीसरी लिस्ट में ‘इंसाफ’ की गूंज, RG कर पीड़िता की मां को टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर चुनावी बिसात बिछा दी है। इस ताजा लिस्ट में 19 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है, जिसमें सबसे चौंकाने वाला और भावनात्मक नाम रत्ना देबनाथ का है।

बीजेपी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की उस पीड़िता की मां, रत्ना देबनाथ को पानीहाटी सीट से मैदान में उतारा है, जिसकी गरिमा और न्याय की लड़ाई ने पूरे देश को झकझोर दिया था। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस दांव के जरिए बीजेपी ने महिला सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर सीधे तौर पर सत्ताधारी दल को चुनौती दी है।

पार्टी अब तक कुल 274 उम्मीदवारों (144 पहली लिस्ट + 111 दूसरी लिस्ट + 19 तीसरी लिस्ट) के नाम घोषित कर चुकी है। तीसरी सूची के कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
पानीहाटी रत्ना देबनाथ
कूचबिहार दक्षिण रथीन्द्र नाथ बोस
इस्लामपुर चित्रजीत रॉय
इंग्लिश बाजार अमलन भादुरी
हावड़ा मध्य बिप्लब मंडल
उत्तरपाड़ा दीपांजन चक्रवर्ती
राजगंज (SC) दिनेश सरकार (हराधन सरकार)
हेमताबाद (SC) हरिपद बर्मन
शांतिपुर स्वपन दास

पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी, इसका फैसला दो चरणों में होने वाले मतदान से होगा। 4 मई 2026 को तय होगा कि बंगाल के सिंहासन पर कौन विराजमान होगा।

Scroll to Top