Delhi New CM : दिल्ली में रेखा गुप्ता के सामने कई चुनौतियां, सामने आया BJP का ‘मास्टर प्लान’?

Delhi New CM Rekha Gupta : दिल्ली में आज बुधवार, 20 फरवरी को रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के 10 दिनों के बाद एक महिला मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता को राजधानी की कमान दी। भाजपा ने इस फैसला से पार्टी के अंदर चल रही प्रतिस्पर्धा को खत्म कर दिया गया। साथ ही देश को एक बड़ा संदेश भी दिया गया है।

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता 

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर खूब चर्चा और बहस देखने को मिली। विपक्ष ने सवाल उठाया कि आखिर क्यों सीएम के ऐलान में इतनी देरी की जा रही है। हालांकि, दिल्ली के प्रभारी बैजयंत जय पांडा परिणाम आने के साथ ही बता चुके थे कि 10 दिनों में दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। भाजपा ने दिल्ली की कमान रेखा गुप्ता को सौंप दी है। लेकिन इससे इसके साथ ही उनके सामने कई चुनौतियां हैं।

महिलाओं से किए गए वादों को पूरा करना 

  •  प्रति माह 2500 रुपए देने का वादा
  •  होली और दीपावली पर 500 रुपए में सिलेंडर
  •  बिजली में सब्सिडी को जारी रखना
  • आम आदमी पार्टी की योजनाओं को लागू रखना

दिल्ली के विकास में तेजी लाना

  • यमुना में सफाई कराना
  • विकास कार्यों को बढ़ावा देना
  • नई योजनाओं को लागू करना
  • रोजगार मुहैया कराना
Scroll to Top