Canada-China Relations: कनाडा ने चीन को दिया तगड़ा झटका…सबसे बड़ी कंपनी पर लगाया बैन

Canada-China Relations News: कनाडा ने चीन बड़ा झटका दिया है। कनाडा सरकार ने चीन की एक बड़ी कंपनी को देश में चल रहे सभी ऑपरेशंस को तुरंत बंद करने का आदेश दिया है। कनाडा की कार्नी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है।

चीनी कंपनी पर लगा बैन

कनाडा की उद्योग मंत्री मेलोनी जोली ने शुक्रवार 27 जून, 2025 को बताया कि सरकार ने चीनी सर्विलांस उपकरण बनाने वाली कंपनी हिकविजन को कनाडा में काम बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि “हिकविजन का देश में काम करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा होगा।” जोली ने साफ तौर पर कहा कि “यह फैसला कनाडा के सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की तरफ से दी गई जानकारी के आधार पर लिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर रहा हिकविजन 

हिकविजन कई अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर रहा है। अमेरिका ने कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया हुआ है और यूरोपीय यूनियन में भी इसके खिलाफ सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि हिकविजन के उत्पादों का इस्तेमाल चीन सरकार ने निगरानी और मानवाधिकार उल्लंघन के लिए किया है, जिसमें उइगर मुसलमानों के उत्पीड़न भी शामिल है। कनाडा का यह कदम महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह न केवल तकनीकी प्रतिबंध है, बल्कि एक कूटनीतिक संदेश भी है कि कनाडा अपनी डिजिटल सुरक्षा को प्राथमिकता देता है।

कनाडा और चीन बिगड़े संबंध 

कनाडा और चीन के संबंध पहले से ही तनावपूर्ण हैं। हुवावे, माइकल कोवरिग और माइकल स्पावोर की गिरफ्तारी, हांगकांग नीति और हिकविजन प्रतिबंध जैसी घटनाएं दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ा रही हैं। अब देखना होगा कि चीन इस निर्णय पर कैसी प्रतिक्रिया देता है। चीन शायद इसे ‘राजनीतिक प्रेरित’ और ‘टेक्नोलॉजी की राजनीति’ कहेगा, जिससे व्यापार और राजनयिक संबंधों पर और असर पड़ सकता है। कनाडा ने चीन पर पहले ही गलत और खुफिया तरीके से काम करने का आरोप लगाया है।

Scroll to Top