ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में आ गई हैं। शुक्रवार सुबह ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ कान के लिए रवाना हुईं। इसके बाद अब वह एक बार फिर रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। उनके लुक की पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
रेड कार्पेट पर आने से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन एक खूबसूरत चमकदार नीले रंग के गाउन में सीढ़ियों से उतरती नजर आईं। उनका यह लुक देखते ही लोगों की नजरें उन पर टिक गईं। उन्होंने सैफायर ब्लू गाउन पहना था। इस लुक में ऐश्वर्या राय रॉयल लग रही हैं। इस लुक में ऐश्वर्या राय रॉयल लग रही हैं।
ऐश्वर्या ने अपने इस ग्लैमरस लुक के साथ डायमंड चोकर नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे। जैसे ही उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, फैंस ने उनकी जमकर तारीफ शुरू कर दी। कई लोगों ने इसे कान 2026 के सबसे शानदार लुक्स में से एक बताया। मालूम हो कि ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले कई सालों से कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं।
कई लोगों ने इसे कान 2026 के सबसे शानदार लुक्स में से एक बताया। मालूम हो कि ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले कई सालों से कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं।