Arvind Kejriwal : केजरीवाल की नई मुसीबत, सरकारी बंगले की होगी CVC जांच

Kejriwal Bungalow Investigation : दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) अपनी सत्ता गंवा चुकी है। सत्ता से बेदखल होने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री रहे और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास रहे बंगले की रेनोवेशन पर हुए खर्च की जांच के आदेश दिए हैं। यह बंगला 6 फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित है।

शीशमहल की होगी जांच

इस आलिशान सरकारी आवास को लेकर अरविंद केजरीवाल हमेशा भाजपा और कांग्रेस के निशाने पर रहे हैं। भाजपा ने इसे ‘शीशमहल’ का नाम दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान भी भाजपा ने ‘शीशमहल’ का मुद्दा बहुत ही जोरों-शोरों से उठाया। आम आदमी पार्टी की हार का सबसे बड़े कारणों में से यह एक रहा है। सीएम आवास पर सीपीडब्ल्यूडी द्वारा एक तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने 13 फरवरी को 6 फ्लैगस्टाफ बंगले की जांच के निर्देश दिए हैं।

CVC ने दिए जांच के आदेश 

CVC ने सीपीडब्ल्यूडी से जांच के आदेश देते हुए कहा कि “40,000 वर्ग गज में फैली एक भव्य हवेली के निर्माण के लिए भवन निर्माण मानदंड जारी किए गए थे।” भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर सीपीडब्ल्यूडी द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद सीवीसी ने 13 फरवरी को जांच का आदेश दिया था। बता दें कि सीवीसी ने इस मामले में 16 अक्टूबर को शिकायत दर्ज की थी। नवंबर 2024 में सीवीसी ने इसे जांच के लिए सीपीडब्ल्यूडी को भेज दिया।
अपनी शिकायत में गुप्ता ने लिखा है कि “अपने आवास के लिए आलीशान सुविधाओं पर दिल्ली की जनता के करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। विलासिता की वस्तुओं पर सीमा से अधिक पैसा खर्च किया गया है। इससे भ्रष्टाचार की गंभीर चिंताएं पैदा होती है।”

 

 

 

Scroll to Top