China-Japan : ‘उससे भी ज्यादा दर्द…’ चीन ने जापान को दिलाई एटम बम की याद

China-Japan News : चीन (China) ने ताइवान (Taiwan) के साथ बढ़ते तनाव के बीच जापान को एक बड़ी चेतावनी दी है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने जापान को एटम बम (Nuclear Bomb) से हमले की धमकी दी है। विदेश मंत्री ने जापान को धमकी देते हुए कहा कि “हिरोशिमा और नागासाकी के इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। हम इन्हें इससे भी ज्यादा दर्द दे सकते हैं।”

“ज्यादा दर्द देने की ताकत रखते हैं” – वांग यी 

विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिकी टैरिफ पर बातचीत के दौरान जापान पर भी तगड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “जापान हिरोशिमा पर हुए एटम हमले को 80 पूरे होने जा रहे हैं। हम जापान को उसके लिए संवेदना प्रकट करते हैं, लेकिन जापान सुधर ही नहीं रहा है। हम जापान को इससे भी ज्यादा दर्द देने की ताकत रखते हैं।”

“ताइवान हमारा हिस्सा” – वांग यी  

चीन के विदेश मंत्री ने आगे कहा कि “ताइवान हमारा हिस्सा है। ताइवान के लोग टोक्यो की वजह से ज्यादा ही हवा में उड़ रहे हैं। जापान जानकर  चीन में अस्थिरता उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में चीन चुप्पी नहीं साध सकता है। किसी भी देश के बीच कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है। हम दुनिया में शांति बनाए रखने के पूरे पक्ष में है। हम चाहते हैं कि सालों से चल रहे रूस और यूक्रेन युद्ध जल्द से जल्द खत्म हो जाए। दोनों देश के बीच जल्द शांति समझौता हो जाए।”

गौरतलब हो कि पिछले कुछ महीनों से चीन जापान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। चीन ने जापान के बॉर्डर पर फाइटर जेट भी भेजे थे, जिसके बाद जापान हरकत में आ गया।

Scroll to Top