China On India-Pakistan : भारत के साथ चीन ने फिर की गद्दारी, पाकिस्तान का किया खुलकर समर्थन

China On India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच चीन ने अपनी असली सच्चाई दिखा दी है। चीन ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन कर रहा है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने शनिवार, 10 मई को कहा कि “पाकिस्तान की “संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय स्वतंत्रता” को बनाए रखने चीन उनके साथ खड़े रहेंगे।”

चीन ने किया पाकिस्तान का समर्थन

विदेश कार्यालय के बयान के मुताबिक, चीनी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान वांग यी ने पाकिस्तान के संयम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उसके जिम्मेदाराना रुख की सराहना की। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चीन को भरोसेमंद दोस्त बताया है।

वहीं इसके साथ ही डार ने संयुक्त अरब अमीरात के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद से भी बात की। संयुक्त अरब अमीरात के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद ने पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष विराम समझौते का स्वागत किया है।

शहबाज शरीफ ने की डोनाल्ड ट्रंप का किया धन्यवाद

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सीजफायर के लिए अमेरिकी नेतृत्व को धन्यवाद दिया। साथ ही उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में मुद्दों के समाधान की नई शुरुआत होगी। पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष विराम के संबंध में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर लिखा कि “हम राष्ट्रपति ट्रम्प को उनके नेतृत्व और क्षेत्र में शांति के लिए सक्रिय भूमिका के लिए धन्यवाद देते हैं। पाकिस्तान इस परिणाम को सुविधाजनक बनाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की सराहना करता है, जिसे हमने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के हित में स्वीकार किया है।”

शहबाज शरीफ ने आगे लिखा कि “हम दक्षिण एशिया में शांति के लिए उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और राज्य सचिव मार्को रुबियो को भी धन्यवाद देते हैं। पाकिस्तान का मानना ​​है कि यह उन मुद्दों के समाधान में एक नई शुरुआत है जिन्होंने इस क्षेत्र को परेशान किया है और शांति, समृद्धि और स्थिरता की दिशा में इसकी यात्रा को रोका है।”

 

 

Scroll to Top