दिल्ली-एनसीआर में 48 घंटों में दूसरी बार सीएनजी के रेट में बढ़ोतरी की गई हैं। मई में फिर से CNG के दाम में 1 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसी तरह से दिल्ली के आसपास नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम हर जगह सीएनजी के रेट बढ़ा दिए गए है।
सीएनजी के बढ़े दाम
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत में दो दिनों में दूसरी बार बढ़ोतरी कर दी गई है। पेट्रोल-डीजल महंगे होने के बाद सीएनजी में पहले 15 मई को 2 रुपये बढ़ दिए, फिर आज 17 मई को 1 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। गैस के दाम में बढ़ोतरी से आम जनता की मुश्किलें बढ़ेगी।
48 घंटे में 3 रुपये बढ़े
दिल्ली-एनसीआर में 48 घंटे में दूसरी बार सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इससे दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 79.09 रुपये हो गई है। अब रविवार को हुई 1 रुपये की और बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी के रेट 80 रुपये के पार कर गया है।
आखिर दाम क्यों बढ़ रहे हैं ?
पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी कर दी गई है। यह दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल और गैस व्यापार मार्ग है, जहां से वैश्विक तेल व्यापार का लगभग पांचवां (1/5) हिस्सा गुजरता है। इस आपूर्ति व्यवधान के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, जिसका सीधा असर भारत में ईंधन के दामों पर पड़ रहा है।