Delhi Election : केजरीवाल ने फिर लिखी चिट्ठी, पीएम मोदी से गरीबों के लिए कर दी ये मांग 

Delhi Election 2025 News : दिल्ली में चुनावी घमासान के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को पत्र लिख दिया है। उन्होंने अपने इस पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी को ये ऐलान करना चाहिए की किसी भी अमीर लोगों को लोन माफ नहीं होगा। अगर लोन माफ करना चाहते हैं तो किसानों के लोन, मिडिल क्लास के होम लोन माफ़ कीजिए।

केजरीवाल का पीएम मोदी को पत्र 

केजरीवाल का कहना है कि इससे मिडिल क्लास को काफी फायदा होगा। मैंने हिसाब लगाया है कि अगर लोन माफ न किया जाए तो टैक्स की दरें आधी हो जाएंगी। 12 लाख सालाना कमाने वाला व्यक्ति अपनी तनख्वाह टैक्स में देता है, ये मिडिल क्लास का दुख है। बता दें कि इससे पहले 17 जनवरी को केजरीवाल ने पीएम मोदी को पत्र लिखा था। पीएम मोदी ने अपने इस पत्र में लिखा था कि वह छात्रों को मेट्रो किराए में रियायत दें। इसके अलावा केजरीवाल ने मेट्रो किराये में रियायत पर होने वाले खर्च को आधा-आधा शेयर करने का जिक्र भी उन्होंने पत्र में किया था।

दिल्ली में चुनावी घमासान

गौरतलब हो कि दिल्ली में चुनावी माहौल काफी गरमा चुका है। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर दिल्ली की सत्ता में काबिज होने के लिए कोशिश कर रही हैं। आप ने कल सोमवार, 28 जनवरी को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था। जिसमें आम आदमी पार्टी ने दिल्लीवालों से कई वादें किए थे। वहीं भाजपा भी अपना संकल्प पत्र दिल्ली में लागू कर चुकी है।

Scroll to Top