Delhi : दिल्ली में पकड़े गए 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए…होटल में छिपकर पुलिस से बचने की थी कोशिश 

Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में रह रहे 10 बांग्लादेशी घुसपैठियों को पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में पकड़ लिया है। यह कार्रवाई दक्षिण-पश्चिम जिले की ऑपरेशंस सेल और सेंट्रल जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल ने की। दरअसल आरोपी वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी होटलों में छिपक रह रहे थे। वह राजधानी में छोटे-छोटे काम कर गुजारा कर रहे थे। सभी के पास से बांग्लादेशी दस्तावेज बरामद हुए।

बांग्लादेशी घुसपैठिओं पर पुलिस का शिकंजा 

वहीं दक्षिण-पश्चिम जिले की ऑपरेशंस सेल ने 4 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को दिल्ली से हिरासत में लिया है। यह सभी लोग वीजा की पूरी अवधी खत्म होने के बाद भी दिल्ली के अलग-अलग होटलों में रहकर काम कर रहे थे। पुलिस ने FRRO (Foreigners Regional Registration Office) दिल्ली की मदद से इन सभी को वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इन पर विदेशी अधिनियम और वीजा उल्लंघन की धाराओं में कार्रवाई की गई है।

वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू

दूसरी ओर सेंट्रल जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल और कमला मार्केट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रेड कर 6 बांग्लादेशी घुसपैठियों की धरपकड़ कर ली है। पुलिस को खुफिया इनपुट मिलने के बाद सूचना को वेरीफाई किया गया और फिर ये कार्रवाई की गई। सभी के पास से बांग्लादेशी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इन 6 घुसपैठियों को भी FRRO के माध्यम से वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियां अब यह भी जांच कर रही हैं कि इन लोगों के भारत में अवैध प्रवेश और ठहराव के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।

 

Scroll to Top