Delhi Mayor Election: दिल्ली में AAP नहीं लड़ेगी मेयर चुनाव, हार के डर से केजरीवाल ने छोड़ा मैदान!

Delhi Mayor Election News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव से अपना हाथ खींच लिया है। आप के इस ऐलान के बाद बीजेपी का मेयर चुने जाने का रास्ता साफ हो गया। आप ने इस बार दिल्ली में मेयर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। साथ ही इस ऐलान के साथ बीजेपी पर पार्टी को तोड़ने का आरोप भी लगाया है।

आप ने किया बड़ा ऐलान

वहीं, भाजपा की तरफ से राजा इकबाल सिंह को पार्टी की तरफ से मेयर और जयभगवान यादिव को डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। बता दें कि इस महीने के आखिरी में दिल्ली मेयर का चुनाव होने वाला है। हाल ही में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मेयर चुनाव में भाग लेने वाले विधायकों के नामों की घोषणा भी कर दी थी।

मेयर चुनाव नहीं लड़ेगी आप 

दरअसल इस बार मेयर का चुनाव जितने के लिए दिल्ली में भाजपा के पास पूरा बहुमत है। निगम पार्षदों, सांसदों और विधायकों के वोटों को मिलाकर भाजपा के पास 135 वोटों की संख्या है। वहीं आम आदमी पार्टी की बात करें तो 119 वोट उनके पास हैं। एमसीडी में कांग्रेस पार्टी के भी 8 निगम पार्षद मौजूद हैं। लेकिन खबर है कि कांग्रस पहले से ही मेयर चुनाव में शामिल ना होने का फैसला कर रही हैं। वहीं अब आप भी मेयर चुनाव में भाग नहीं लेने वाली है। जिसके बाद अब भाजपा का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है।

आम आदमा पार्टी का भाजपा पर आरोप 

दिल्ली की पूर्व सीएम और कालकाजी से विधायक आतिशी ने ऐलान करते हुए कहा कि “दिल्ली एमसीडी में भी आप के मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने वाली है। भाजपा ने पहले एमसीडी चुनाव के दौरान खूब सारी गड़बड़ी की थी। लेकिन इसके बाद भी उसे हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद भी वह नहीं रुकी और तमाम पार्षदों को तोड़ा गया।”

आतिशी ने आगे कहा कि “एमसीडी मेयर चुनाव में AAP इस बार अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। भाजपी ने पहले भी चुनाव रूकवा दिया था। परिसीमन के दौरान वार्डों को इधर-उधर किया गया। खूब सारी गड़बड़ी और भ्रष्टाचार किया गया। लेकिन भाजपा चुनाव हारी और आप की सरकार बनी।”

 

 

 

Scroll to Top