Delhi CM Announcement : फिर बदला शपथ ग्रहण का समय, आखिर कब होगा दिल्ली के मुख्यमंत्री का ऐलान ?

Delhi CM Announcement News : दिल्ली में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में बैठने जा रही है। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां रामलीला मैदान में लगभग पूरी हो चुकी हैं। लेकिन शपथ ग्रहण समारोह का समय एक बार फिर से बदल गया है। दिल्ली में शपथ समारोह गुरुवार (20 फरवरी) को दोपहर 12:05 बजे होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:15 बजे से होगी। इससे पहले यह समय 11 बजे रखा गया था। रामलीला मैदान को एसपीजी ने टेकओवर कर लिया है।

फिर बदला शपथ ग्रहण का समय

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना मुख्यमंत्री को शपथ दिलवाएंगे। रामलीला मैदान में बेहद ही भव्य समारोह होने जा रहा है। इस मैदान में 30,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं तीन बड़े-बड़े मंच भी बनाए गए हैं। पहले और सबसे बड़े मंच पर पीएम मोदी और अमित शाह समेत तमाम बड़े-बड़े मंत्री बैठेंगे। वहीं दूसरे मंच पर धर्म गुरुओं के बैठने की जगह बनाई गई है।

रामलीला मैदान में तैयारियां पूरी 

वहीं तीसरे मंच पर मौजूदा सांसद और चुने हुए विधायक बैठेंगे। वहीं कार्यक्रम में शामिल होने वाले फ़िल्मी सितारों की जगह मंच के नीचे जगह दी गई है। इस कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है। जानकारी के मुताबिक आज करीब 11.30 बजे के करीब बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होनी है। इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा होगी।

सीएम पद को लेकर चर्चा जारी 

फिलहाल अभी तक सीएम पद को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है। कई नाम को लेकर चर्चा जारी है। इस बैठक में जिसे दिल्ली की कमान सौंपी जाएगी। वह कल 12:05 पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा। बता दें कि दिल्ली के सीएम पद की रेस में विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, अरविंदर सिंह लवली, अजय महावर, सतीश उपाध्याय, शिखा राय, अनिल शर्मा और डॉ. अनिल गोयल, कपिल मिश्रा और कुलवंत राणा शामिल हैं।

Scroll to Top