Delhi Weather: जानलेवा हो रही गर्मी! दिल्ली में 50 डिग्री पहुंचेगा पारा? मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Delhi Weather News: देश की राजधानी दिल्ली आग का गोला बन चुकी है। गर्मी और लू ने राजधानी में लोगों का जीना दुर्भर कर दिया है। यहां पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। गर्मी जानलेवा होती जा रही है। ऐसे में भारत के मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली बनी आग का गोला 

दिल्ली में सबसे अधिक तापमान की बात करे तो आयानगर में 45 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है। जबकि पालम में 44.5,  पीतमपुरा में 43.5, लोदी रोड पर 43.4, मयूर विहार में 40.9 और सफदरजंग में 43.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी में उष्मा सूचकांक खतरनाक 51.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। (उष्मा सूचकांक वह तापमान है, जो सापेक्ष आर्द्रता के वायु के तापमान के साथ मिलने पर मानव शरीर को महसूस होता है)

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक लू चलने की आशंका है। दिल्ली के लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। खूब पानी पीने, सीधे धूप में जाने से बचने और दोपहर में बाहर जाने से बचें। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि “आज 12 जून को गर्मी उसी तरह बनी रह सकती है। हालांकि 13 जून की रात से पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, आज (12 जून) भी अधिकतम तापमान 43-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। साथ ही तेज हवाएं 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

तापमान में हो सकती है गिरावट

वहीं 13 जून से लू की तीव्रता में कमी आ सकती है और ‘रेड अलर्ट’ की जगह ‘ऑरेंज अलर्ट’ लागू किया जा सकता है। 14 से 17 जून के बीच तापमान में गिरावट की संभावना है, जिससे पारा 37 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।

 

Scroll to Top