Bangladesh Plane Emergency Landing : भारत में हुई बांग्लादेशी प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई जा रही थी फ्लाइट

Bangladesh Plane Emergency Landing News : बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट बुधवार, आधी रात को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इस फ्लाइट में 96 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। ये फ्लाइट ढाका से दुबई जा रही थी। कुछ तकनीकी खराबी के चलते नागपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

नागपुर एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि “तकनीकी समस्याओं के कारण बुधवार आधी रात को फ्लाइट का मार्ग बदलना पड़ा। यह विमान ढाका से दुबई के लिए रवाना हुआ था।” वहीं एक दुसरे अधकारी ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि “फ्लाइट में 396 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। यात्रियों को बाद में कंपनी की दूसरी फ्लाइट से ले जाया जाएगा।”

Scroll to Top