Dipika Kakar ने पहलगाम आतंकी हमले पर तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स पर जमकर बरसी एक्ट्रेस

Dipika Kakar News : 22 अप्रैल को हुए पहलगाम में आतंकी हमले में करीब 26 मासूम लोगों का जान चली गई है। हमले में आंतकवादियों ने लोगों से धर्म पूछ-पूछ कर लोगों की जान लिया। जिसे पूरे देश ने झकझोर कर रख दिया है। इस बीच दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के चाहने वाले भी उनके लिए फिक्रमंद हो रहे थे। क्योंकि कपल उस समय ही कश्मीर के पहलगाम में ही छुट्टियां मना रहे थे। हालांकि हमले से तुरंत पहले ही वह पहलगाम से अपने घर के लिए रवाना हो चुके थे।

ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

फैंस की चिंता के बाद दीपिका कक्कड़ ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि वह दोनों सुरक्षित हैं। वह हमले से कुछ देर पहले ही पहलगाम से निकले थे। इस पोस्ट में दीपिका ने एक गलती कर दी थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा “नया व्लॉग जल्द आ रहा है’ जो लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। कपल इस पोस्ट के लिए बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। अब ट्रोलिंग के बाद शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।”

“हम क्यों चले जाएं पाकिस्तान?”

एक्टर ने कहा कि “पहलगाम अटैक के बाद एक मुस्लिम होने के नाते वह काफी शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। कुछ दहशतगर्दों के कारण पूरी कम्युनिटी को निशाने पर लिया जा रहा है।” उन्होंने कहा, “इस हमले के बाद मुझे कितनी लोगों की बात सुनने को मिल रही है। लोग मुझे कह रहे हैं कि तुम चले जाओ पाकिस्तान। अरे हम क्यों चले जाएं पाकिस्तान? आप मुझे बताओं… मेरे पुर्खों ने, मेरे बाप-दादाओं हमारे लिए यही जमीन पर सजदा करते हैं। हम इसी जमीन पर दफन होंगे। आपको पता है कि हमारा आधा ईमान इस मुल्क से मोहब्बत करने के लिए है।”

शोएब ने दी पोस्ट पर सफाई

शोएब इब्राहिम ने दीपिका की पोस्ट पर सफाई देते हुए कहा कि “जब वह श्रीनगर से लौटे तो उन्हें उस वक्त हमले को लेकर उन्हें जानकारी नहीं थी। बाकी लोग भी तो प्रमोशन करते हैं, लेकिन उन्हें निशाने पर नहीं लिया जाता। भले ही मैंने कोई वीडियो अपलोड किया हो। दीपिका और मुझे क्यों निशाना बनाया जा रहा है? सभी व्लॉगर्स ने अपने कंटेंट पोस्ट करना जारी रखा है। फिल्में भी प्रमोट की जा रही हैं, म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन किया जा रहा है। तो मुझे क्यों निशाना बनाया जा रहा है? मेरे और दीपिका को गाली क्यों दी जा रही है?”

 

Scroll to Top