Eid 2025: मुरादाबाद में पुलिस और नमाजियों के बीच हुई झड़प, सड़क पर नमाज अदा करने पर जबरदस्त हंगामा

Muradabad Eid 2025:  उत्तर प्रदेश स्थित मुरादाबाद में आज ईद के मौके पर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। इस दौरान ईदगाह में नमाज अदा करने से रोके जाने पर लोगों की पुलिस से बहस हो गई। दरअसल पुलिस ने नमाजियों को ईदगाह में जाने से रोक दिया। क्योंकि अंदर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस के रोकने पर नमाजियों ने पुलिस से बहस करनी शुरू कर दी।

पुलिस और नमाजियों के बीच हुई झड़प

ईदगाह में एक बार में करीब 30 हजार लोग नमाज अदा कर सकते हैं। यहां सोमवार को ईद की नामज अदा करने बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। सुबह आठ बजे ईद की नमाज शुरू होनी थी। लेकिन इससे पहले ही ईदगाह नमाजियों से फुल हो गया। जब अंदर जगह नहीं बची तो पुलिस ने लोगों को बाहर ही रोकना शुरू कर दिया। रोके जाने पर नमाजियों ने खूब हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें दूसरी शिफ्ट में नमाज अदा कराने की बात कह कर शांत कराया।

एसएसपी ने दी जानकारी 

मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल ने इस मामले में कहा ‘”सभी जगह नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई है। इसके लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रहीं हैं। नमाज अदा होने के बाद कुछ लोग ईदगाह में नमाज पढ़ना चाहते थे। इसके बाद इमाम से उनकी बातचीत हुई और अब वे फिर से शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है..”

 

Scroll to Top