Delhi Elections 2025 : दिल्ली में बजा चुनावी बिगुल, केजीरवाल या BJP दिल्ली में किसकी सरकार?

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर उथल-पुथल बढ़ती ही जा रही है। राजनीतिक गलियारों में चुनावी हलचल तेज हो गई। दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission) के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में सभा 70 सीटों पर एक साथ 5 फरवरी 2025 को वोट डाले जाएंगे। वहीं नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी। इसके साथ ही दिल्ली में आचार संहिता भी लागू हो गई है।

क्या है दिल्ली चुनाव का पूरा शेड्यूल ?

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Elections 2025) का पूरा शेड्यूल चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। दिल्ली में 10 जनवरी को गैजेट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके बाद 17 जनवरी नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी। नामांकन की 8 जनवरी को स्क्रूटनी होगी। 20 जनवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। 5 फरवरी को दिल्ली की 70 सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी। तीन दिन बाद 8 फरवरी को सभी सीटों पर काउंटिंग होगी।

 

आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे कई अहम सवालों का भी जवाब दिया। राजीव कुमार ने वोटर लिस्ट में गलत तरीके से नाम जोड़ने, हटाने के आरोपों, ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों पर एक-एक कर जवाब दिया। उन्होंने बताया की चुनाव पूरी तरह निष्पक्षता से कराए जा रहे हैं।

” EVM से छेड़छाड़ के आरोप निराधार ” – राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “EVM मतगणना के लिए पूर्णतया सुरक्षित हैं। EVM से छेड़छाड़ के आरोप निराधार हैं, हम अब इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि चुनाव के समय हम नहीं बोलते। VVPAT प्रणाली वाली EVM मतदान प्रणाली की सटीकता सुनिश्चित करती है। पुराने पेपर बैलट की वापसी अनुचित और प्रतिगामी है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को पटरी से उतारना है।

दिल्ली में कुल मतदाता की संख्या 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 है। इनमें से 83 लाख 49 हजार 645 पुरुष और 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1261 है।

Scroll to Top