Eye Infection : गर्मियों में तेजी से बढ़ता है आंखों का इंफेक्शन…’आई फ्लू’ का भी हो सकता है खतरा

Eye Infection in Summer : गर्मी के मौसम में आंखों में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि इस मौसम में बैक्टीरिया और वायरस की वृद्धि तेजी से होती है। गर्मी और आर्द्रता के कारण आंखों में जलन, लालिमा और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

आंखों में संक्रमण के लक्षण

  • आंखों का लाल होना और सूजन आना
  • आंखों से पानी या गाढ़ा स्राव आना (जैसे कि पीला या हरा )
  • पलकों पर पपड़ी जमना खासकर सुबह
  • आंखों मे खुजली या जलन होना
  • आंखों की रोशनी का धुंधला होना

आपको बताते हैं इंफेक्शन होने के कारण-

  • धूल और मिट्टी – गर्मी के मौसम में हवा में धूल और मिट्टी की मात्रा बढ़ जाती है, जो आंखों मे इंफेक्शन होने का कारण है।
  • पसीना – पसीने के कारण आंखों मे जलन और खुजली होती है। जिससे इंफेक्शन होने का खतरा और बढ़ जाता है।
  • पानी के सम्पर्क में आने से भी हो सकता है इंफेक्शन – दूषित पानी से एलर्जी हो सकती हैं। पूल या अन्य जल के सम्पर्क में आने से इंन्फेक्शन हो सकता है।

 कैसे गर्मी के मौसम मे आंखो के इंफेक्शन से बचे ?

  • धूप से बचाव – धूप से आंखो को बचाने के लिए चश्मा पहने और चोड़ी किनारे वाली टोपी पहने।
  • आंखों को साफ रखें – दिन में कई बार आंखो को ठंड़े पानी से धोएं।
  • हाथों को साफ रखें – आंखो को छूने से पहले अपने हाथो को अच्छी तरह से धो लें ताकि कोई भी इंफेक्शन आंखों मे ना जा सके।
  • पानी का उपयोग – ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं ताकि शरीर में नमी बनी रहे।
Scroll to Top