Haryana : फतेहाबाद में धुंध का कहर, नहर में जा गिरी क्रूजर, 10 लोग गायब 

Haryana News : हरियाणा के फतेहाबाद में घने कोहरे की वजह से भीषण  सड़क हादसा हुआ। एक क्रूजर गाड़ी नहर में जा गिरी। इस घटना में 10 लोग लापता हैं। रात से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 10 साल के बच्चे को बचा लिया गया है। 55 साल के एक व्यक्ति की डेड बॉडी भी मिली है।

घने कोहरे के कारण हुआ हादसा 

घटना पर जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा “हादसे का शिकार हुए लोग पंजाब के एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। यह हादसा उसी दौरान हुआ। फिलहाल लापता लोगों की तलाश की जा रही है।” घटना पर जानकारी के मुताबिक कुछ लोग पंजाब में एक कार्यक्रम में शामिल लेने गए थे। वह सभी रात को वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ये भयानक हादसा हुआ।

“तलाश फिलहाल जारी” – पुलिस

ड्राइवर ने गाड़ी नहर में गिरने से पहले तुरंत छलांग लगा दी। जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। हेड कॉन्स्टेबल गुरमीत सिंह ने घटना पर जानकारी देते हुए कहा कि “रस्ते में काफी कोहरा होने की वजह से यह हादसा हुआ है। इस बीएस में 13 से 14 लोग सवार थे। 1 बच्चे को बचा लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है।”

Scroll to Top