BCCI New Rules : खिलाड़ियों पर सख्त हुआ BCCI, रोहित हों या कोहली सभी पर लागू होंगे 10 नियम

BCCI New Rules List : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन को देख एक्शन मोड़ अपना लिया है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए BCCI ने 0 सख्त नियम बनाए हैं। बोर्ड की तरफ से यह बात भी साफ़ कर दी गई है कि अगर कोई खिलाड़ी इस पॉलिसी या इन नियमों का ठीक से पालन नहीं करता है, तो उस खिलाड़ी को टूर्नामेंट्स, सीरीज और यहां तक की IPL में भी खेलने नहीं दिया जाएगा। इसी के साथ खिलाड़ियों की सैलरी और उनका कॉन्ट्रैक्ट भी बोर्ड खत्म कर सकता है। इन 10 न‍ियमों में किसी भी खिलाड़ी को रियायत नहीं दी गई है। टीम के कप्तान रोहित हों या  विराट कोहली सभी खिलाड़ियों को नियमों का पालन करना जरुरी है।

नियम 1 :  घरेलू क्रिकेट खेलना जरुरी 

टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को अब डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना जरुरी होगा। यह सभी भारतीय खिलाड़ियों के लिए अनिवार्या होगा। इसी के आधार पर भारतीय टीम में सेलेक्शन किया जाएगा। BCCI के इस रूल की जरुरत इसलिए भी है ताकि सीनियर और जूनियर प्लेयर्स के बीच अच्छा रिश्ता बने। जिससे ग्राउंड और टीम के बीच माहौल अच्छा बना रहे।

नियम 2 : खिलाड़ी अपने परिवार के साथ नहीं करेंगे ट्रैवल 

इस नियम के तहत सभी खिलड़ियों को अपनी टीम के साथ ट्रेवल करना होगा। कोई भी खिलाड़ी अपने परिवार के साथ ट्रेवल नहीं कर सकता है। अगर कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं करता तो, इसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

नियम 3 : ज्यादा सामान नहीं कर पाएंगे कैरी 

कोई भी खिलाड़ी ट्रैवलिंग के दौरान ज्यादा सामान अपने साथ नहीं ले जा सकता है। अगर ज्यादा वजन होगा तो, उसका भुगतान खिलाड़ी को खुद करना होगा।

नियम 4   : सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बेंगलुरु

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बेंगलुरु में अलग से सामान भेजने के लिए हर एक खिलाड़ी को टीम मैनेजमेंट से सम्पर्क करना जरुरी होगा। अगर सामान अलग-अलग तरीके से भेजा जाता है, तो खर्चा खिलाड़ी अपनी जेब  से ही देगा।

नियम 5 : पर्सनल स्टाफ पर बैन

कोई भी खिलाड़ी अपने साथ पर्सनल स्टाफ जैसे- पर्सनल मैनेजर, शेफ, असिस्टेंट्स और सिक्योरिटी नहीं ले जा सकता। अगर कोई खिलाड़ी स्टाफले जाना चाहता है तो उसे BCCI से मंजूरी लेनी होगी।

नियम 6 : प्रैक्टिस सेशन में रहना जरुरी 

हर एक प्लेयर को प्रैक्टिस सेशन के दौरान वहां पर मौजूद रहना होगा। कोई भी खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन छोड़कर नहीं जा सकता है।

नियम 7 :  खिलाड़ी अब नहीं कर पाएंगे विज्ञापन 

सीरीज और अलग-अलग दौरे पर किसी भी खिलाड़ी को पर्सनल शूट की इजाजत नहीं है। इस दौरान कोई भी खिलाड़ी विज्ञापन नहीं कर पाएगा।

नियम 8 :  टूर पर फैमिली के साथ ज्यादा समय नहीं रहेंगे खिलाड़ी 

टीम इंडिया के खिलाड़ी अब ज्यादा समय फैमिली के साथ विदेश में नहीं बिता सकते हैं। अगर कोई क्रिकेटर 45 दिनों तक रहता है तो उनकी पत्नी और 18 साल से छोटी उम्र का बच्चा एक सीरीज में दो हफ्ते के लिए उनके साथ रह सकते हैं। इस दौरान BCCI ही उनके रहने का खर्च उठाएगी।

नियम 9 : ऑफिशियल शूट और फंक्शन में भाग लेना जरुरी 

हर खिलाड़ी को BCCI के ऑफिशियल शूट, प्रमोशन और प्रोग्राम में भाग लेना होगा।

नियम 10 : जल्दी घर नहीं आ सकेंगे खिलाड़ी 

सभी खिलाड़ियों को सीरीज खत्म होने तक टीम के साथ रहना होगा। अगर सीरीज जल्दी खत्म होती है, तब भी खिलाड़ी को टीम के साथ रुकना होगा।

Scroll to Top